पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जमशेदपुर की संगोष्ठी, बाबूलाल मरांडी ने अंत्योदय दर्शन पर दिया जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने साकची स्थित काली माटी बैंक्वेट हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्यवक्ता रहे।
बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन राष्ट्र निर्माण का मूलमंत्र है, जिसमें समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना आदि के माध्यम से अंत्योदय की भावना को व्यवहारिक रूप में साकार किया गया है।
सांसद विद्युत बरण महतो ने कोरोना महामारी में गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीब परिवारों तक राहत पहुँचाने को अंत्योदय दर्शन का उदाहरण बताया। जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो और पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, एकात्म मानववाद और समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया, स्वागत संबोधन जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया।
इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, डॉ राजीव, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, रमेश हांसदा, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मिली दास, शांति देवी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मोर्चा अध्यक्ष में नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, धर्मेंद्र प्रसाद, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, अमिताभ सेनापति, सोनू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष में पप्पू उपाध्याय, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, संजय तिवारी, पवन सिंह, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, सूरज सिंह, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, प्रधान महतो, शांतनु मुखर्जी, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, हरिसकिशोर तिवारी, आलोक वाजपेयी, सुमित शर्मा, राकेश दुबे, मनोज सिंह समेत सैकड़ो अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

