Author: dhiraj Kumar

साकची में बनेगा ‘जमशेदपुर हाट’, कारीगरों को मिलेगा साझा मंच उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को मिलेगा बढ़ावा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट परिसर में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) कृष्ण कुमार एवं धालभूम के एसडीएम चंद्रजीत सिंह उपस्थित थे। ‘जमशेदपुर हाट’ का उद्देश्य जिले के कारीगरों, शिल्पकारों और हस्तशिल्प से जुड़े समुदायों को एक साझा मंच देना है, जहां वे अपने उत्पादों…

Read More

झारखंड में नए 10 प्लस 2 विद्यालयों की जरूरतः सरयू राय जेकेएस इंटर कालेज में विधायक ने 7 नए कक्षाओं का किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जेकेएस इंटर कालेज में सात नए क्लास रूम का उद्घाटन किया। इससे छात्रों के लिए बैठने की व्यवस्था और पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ। प्रबंध समिति ने अपने संसाधनों से निर्माण कराया और कुछ शिक्षकों की नियुक्ति भी की है। इस मौके पर सरयू राय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से इंटर की पढ़ाई कॉलेजों से हट गई है, जिससे 10+2 विद्यालयों पर…

Read More

तारा पब्लिक स्कूल में “दुर्गा पूजा” पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। तारा पब्लिक स्कूल में शनिवार को दुर्गा पूजा विषय पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने मां दुर्गा की पूजा विधि, इसके महत्व और पूजा मनाने के समय के बारे में उत्साहपूर्वक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य कमलेश मिश्र ने बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं मेले में सावधानीपूर्वक घूमें तथा अपने माता-पिता का फोन नंबर जेब में अवश्य रखें, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में उनसे…

Read More

राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि पर नारायण आईटीआई में श्रद्धांजलि सभा, डॉ. जटाशंकर पांडे ने बताए उनके आदर्श राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-चांडिल।नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में महान समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे, प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। डॉ. पांडे ने कहा कि “राजा राम मोहन राय ने भारतीय समाज को अंधविश्वास और कुरीतियों…

Read More

श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ट्रैफिक कंट्रोल के उपाय राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा :सुरक्षात्मक उपायों में बहरागोड़ा थाना की पुलिस जुट गई है।यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना चाहती है। दुर्गा पूजा में उपरोक्त व्यवस्था बनाए रखने हेतु बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने पहल किया है।30की संख्या में ड्रम मंगाया है।उन्हें पुलिस के रंग में रंगवाकर,रेडियम स्टिक लगवाया है।सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का उलझ कर दिया है।यह योजना बनाई गई है कि मुख्य मुख्य पूजा पंडालों एवं सड़कों पर लगाया जाएगा जिस से की यातायात सामान्य बनाए रखने के साथ साथ भीड़ को नियंत्रित किया जा सके तथा…

Read More

डॉ सारंगी ने दी किशन पटनायक उर्फ़ जूनियर लोहिया को श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी के आवासीय कार्यालय में प्रखर लोहियावादी, समाजवादी चिंतक,संबलपुर से पूर्व सांसद किशन पटनायक की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन में उनकी अपूर्व योगदान था।समाजवाद को उन्होंने एक नई दिशा दी थी।उनके चिंतन और योगदान तथा सरलता के कारण उन्हें ‘ जूनियर लोहिया ‘ कहा जाता था। इस अवसर पर सुदीप पटनायक,रवि दे, कृष्णा महतो,हुकुम महतो, अरुण कुमार बारीक,सनत कर और विनांदो जाना आदि ने भी श्रद्धा…

Read More

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में दुर्गा के नौ रूप के प्रदर्शन , गरबा और धुनुची नृत्य के साथ मनाया गया दुर्गोत्सव रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज दुर्गोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्र संवाद संवाददाता मां दुर्गा के नौ रूपों में सजकर छात्राओं ने हर रूप का विस्तृत परिचय दिया। मां दुर्गा की आराधना करते हुए गरबा नृत्य और धुनुची नृत्य आयोजित किया गया। उत्सव का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और दुर्गा स्तुति के वाचन के साथ किया गया। सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि शक्ति तभी पूजनीय है जब वह समाज…

Read More

सोना देवी विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला झारखंड में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वावधान में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया. सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जेपी मिश्रा ने प्रतिकात्मक रूप से सफाई कर एनएसएस ईकाई के द्वारा स्वच्छता अभियान शुरू कराया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाना तथा कचरा का उचित प्रबंधन करना. इस दौरान कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद के निर्देशन में सोना देवी विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई के सदस्यों के साथ कई विद्यार्थियों ने किताडीह…

Read More

रंभा कॉलेज स्नातक विभाग के द्वारा विद्यार्थियों के बीच काव्य पाठ की प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता यह आयोजन अंग्रेजी विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने विलियम वर्ड्सवर्थ की कविता “डैफोडिल्स” का सस्वर भावप्रवण वाचन किया । मुख्य अतिथि और निर्णायक की भूमिका में असिस्टेंट प्रोफेसर नमानि भुइयां को आमंत्रित किया गया था।असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्रतियोगिता के परिणाम‌ इस प्रकार रहे प्रथम स्थान रितु सरदार, अंग्रेजी विभाग द्वितीय स्थान  सानिया बोस, बीबीए विभाग तृतीय स्थान पौलमी डे और अजय कुमार महतो प्रतिभागी विद्यार्थी रहे अंकित सिंह,प्रथम तिवारी ,सूरज कुमार सुरिन,…

Read More

अंतराष्ट्रीय मंच मे भूमिज कविता पाठ करनेवाली पोटका की पहली भूमिज युवा कवि बनी मोनिका सिंह अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ मे लिया भाग राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका: अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का तीसरा संस्करण के पहले दिन पोटका प्रखंड अंतर्गत तिरिलडीह की भूमिज युवा मोनिका सिंह ने भाग लिया और भूमिज कविता की प्रस्तुती दिया. मोनिका सिंह भूमिज समाज की पहली युवा है, जिसे अंतराष्ट्रीय मंच मे कविता पाठ करने का मौका मिला है। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ 25 से 28 सितंबर 2025 तक सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, पटना, बिहार में आयोजित हो रहा है. यह एशिया…

Read More