जमशेदपुर में भाजपा मानगो मंडल ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूरे भारतवर्ष में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा मानगो मंडल की ओर से गुरुवार को मानगो क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में साफ-सफाई की आदत को बढ़ावा देना था। सुबह से ही कार्यकर्ता झाड़ू, कूड़ादान और अन्य उपकरणों के साथ सड़कों पर उतर गए और मोहल्लों की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्र और सड़कों की सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक…
Author: dhiraj Kumar
माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए मां वैष्णवी सेवा संघ का 48 सदस्यीय दल रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मां वैष्णवी सेवा संघ टाटानगर का 48 सदस्यीय दल आज राकेश झा के नेतृत्व में टाटानगर स्टेशन से माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व टाटानगर स्टेशन पर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने “जय माता दी” का ध्वज प्रदान कर समूह को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, शशि शेखर तिवारी सहित शहर के…
काशीडीह हाई स्कूल में दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव धूमधाम से संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। काशीडीह हाई स्कूल में दुर्गा पूजा और दशहरा का कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद केजी और नर्सरी के बच्चों ने स्वागत भाषण दिया। नर्सरी विद्यार्थियों द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रदर्शन और दुर्गा-महिषासुर युद्ध का मंचन मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों का डांडिया नृत्य और रावण नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन पर राम, सीता और लक्ष्मण की विजय वापसी का मंचन कर सत्य और धर्म की विजय का संदेश…
काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की झलक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लोह नगरी जमशेदपुर में इस बार दुर्गा पूजा पंडालों की खास तैयारी की जा रही है। काशीडीह स्थित ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति द्वारा तैयार पंडाल में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की संस्कृति का सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा। पंडाल के संरक्षक अभय सिंह ने बताया कि पंडाल में महाराष्ट्रीयन छटा, गुजराती डांडिया और राजस्थानी लोकसंस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। पंडाल का निर्माण बंगाल से आए कारीगरों ने दो महीने की मेहनत से पूरी तरह इको-फ्रेंडली तरीके से किया है। इसमें…
सिंहभूम चैम्बर में जीएसटी 2.0 पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने बताए बड़े बदलाव और फायदे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मंगलवार को जीएसटी 2.0 पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कोलकाता से आए सीए अभिषेक टिबरेवाल ने बताया कि 2017 के बाद यह जीएसटी में सबसे बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी दरें घटाई गई हैं, जिससे निम्न और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। साथ ही कंपनसेशन सेस हटाने और पूर्ण आईटीसी मिलने से व्यवसाय को भी लाभ होगा। …
कोल्हान में ईएसआईसी सुविधा बढ़ाने और समस्याओं के निवारण को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कोल्हान प्रमंडल में कार्यरत डिस्पेंसरियों और ईएसआईसी अस्पताल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना तथा मजदूरों को ईएसआईसी से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देना था। बैठक में क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन और डिप्टी डायरेक्टर अविनाश कुमार के साथ इंटक के स्टेट प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे, एटक के राज्य सचिव अंबुज ठाकुर,…
नदियों पर शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य जारी : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल आईजीएनसीए में छठे नदी उत्सव का भव्य शुभारंभ, नदियों के सांस्कृतिक और पारिस्थितिक महत्व पर विचार-विमर्श राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में छठे नदी उत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर पांचवें नदी उत्सव में प्रस्तुत शोध पत्रों के संकलन की पुस्तिका और नदी उत्सव पोर्टल का लोकार्पण भी किया गया। अपने संबोधन में श्री पाटिल ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति और जीवन की धारा हैं, जिन्हें बचाना सामूहिक…
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का सोना बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम (लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य) का सोना बरामद किया। यह सोना अलग-अलग घरों में हुई चोरी और डकैती की घटनाओं से जुड़ा था। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 13 सितंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अन्निदता मल्लिक के घर डकैती हुई थी, जिसमें 80 लाख रुपये के गहने लूटे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी…
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने JSLPS कर्मियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, पाकुड़ इकाई ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस जमशेदपुर के माध्यम से राज्य सरकार को अपने प्रमुख मांगपत्र सौंपे। इसमें कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा-सुरक्षा, मानदेय पुनर्निर्धारण, स्तर-07 एवं स्तर-08 कर्मचारियों की सेवाओं का मूल्यांकन, वार्षिक वेतन वृद्धि, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और स्थानांतरण नीति में सुधार जैसी मांगें शामिल हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि JSLPS कर्मियों की भूमिका झारखंड की योजनाओं को सफल बनाने में अहम है और उनके भविष्य एवं सेवा-सुरक्षा की अनदेखी नहीं की…
बाल शल्य चिकित्सा में अग्रणी: टीएमएच ने झारखंड में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को नई परिभाषा दी राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा मेन हॉस्पिटल ने बाल शल्य चिकित्सा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टरों ने जन्मजात डायाफ्रामैटिक हर्निया (CDH) का सफल उपचार किया है। यह एक जानलेवा स्थिति होती है, जिसमें आंत, स्प्लीन और यकृत का बायां हिस्सा बच्चे की छाती में चला जाता है, जिससे श्वसन प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को केवल 2 दिन के नवजात शिशु पर सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस उपचार के लिए अत्यधिक सर्जिकल विशेषज्ञता की आवश्यकता थी।…
