सोना देवी विश्वविद्यालय के आधुनिक तकनीक से युक्त कम्प्यूटर लैब का किया गया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया. इस मौके पर सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ गुलाब सिंह आजाद तथा परीक्षा नियंत्रंक श्री मिथिलेश सिंह उपस्थित थे. विद्यार्थियों की उपस्थिति में कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि यह कम्प्यूटर लैब आधुनिक तकनीक से युक्त है. पहले चरण में तीस सिस्टम लगाए गये हैं. श्री सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में एआई डिजिटल बोर्ड भी लगाये जायेंगे. इन कम्प्यूटरों में 12…
Author: dhiraj Kumar
एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय के एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। इस वर्ष की थीम “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुधांशु शांडिल्य ने किया और फार्मासिस्ट की समाज में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष राहुल कुमार साव ने फार्मेसी के उज्ज्वल भविष्य पर विचार रखे। सहायक प्राध्यापकों व वक्ताओं ने छात्रों को मेहनत, ईमानदारी और शोध भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता, प्रयोगशाला प्रदर्शन…
मानगो में भाजपा का स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मानगो मंडल की ओर से मानगो क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में साफ-सफाई की आदत को बढ़ावा देना था। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता झाड़ू, कूड़ादान और अन्य साफ-सफाई के सामानों के साथ सड़कों पर उतरे और आसपास के इलाकों की सफाई शुरू की। इस दौरान मोहल्लों की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्र…
स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव पर भुरकुंडा में पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना मैदान में विजय दशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ शाखा लगाकर किया गया, जिसमें मां दुर्गा के चित्र के समक्ष शस्त्र पूजन तथा मां भारती को पुष्प अर्पित कर राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया गया। पारंपरिक पथ स्वयंसेवकों ने पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासित पंक्तियों के साथ पथ संचलन निकाला। यह संचलन थाना मैदान से आरंभ होकर भुरकुंडा बाजार, बिरसा चौक और पटेलनगर से होते हुए पुनः…
जमशेदपुर डांडिया कार्यक्रम में चापड़ हमला, दो युवक घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह में बुधवार देर रात आयोजित डांडिया कार्यक्रम में चापड़ बाजी की घटना ने सांस्कृतिक उत्सव को रक्तरंजीत कर दिया जिससे अचानक तनावपूर्ण माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के बीच ही युवक लकी ने दो युवकों श्रवण और अनुराग को बहाने से बाहर बुलाया. जैसे ही दोनों बाहर निकले, वहां पहले से घात लगाए करीब 22 से 25 युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने लात- घूंसों के साथ धारदार हथियार से भी वार किया आरोप है…
आदित्यपुर में भव्य राजस्थानी शैली का दुर्गा पूजा पंडाल हुआ उद्घाटित राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी और प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा एम टाईप मैदान में बनाए गए भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का देर शाम उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे नियंत्रित करने में पूजा कमिटी के सदस्यों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बार पंडाल में उदयपुर (राजस्थान) के राजमहल और ग्रामीण परिवेश की झलक प्रस्तुत की गई है। पंडाल की ऊंचाई लगभग 70 फीट है और इसे मेचेदा, बंगाल के पार्वती…
जमशेदपुर में साइकिल वितरण योजना पर सवाल – 300 छात्राओं को मिली खटारा साइकिलें, छात्राओं का आरोप – “साइकिल चढ़कर जाने लायक नहीं” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जमशेदपुर में 300 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया, लेकिन छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें मिली साइकिलें खराब और उपयोग लायक नहीं हैं। कई साइकिलों के टायर पंचर, सीट टूटी और ब्रेक खराब पाए गए। एक छात्रा ने मीडिया से कहा – “साइकिल चढ़कर स्कूल तक जाना मुश्किल है, यह साइकिल हमें चलाने लायक ही नहीं…
अतिक्रमण पर जिला प्रशासन गंभीर, उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र एवं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिक्रमण के मामलों को शुरुआती चरण में ही रिपोर्ट करें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों की भीड़भाड़ वाली सड़कों से अतिक्रमण हटाने और वेंडिंग जोन चिह्नित करने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने वार्षिक राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के…
सुंदरनगर में कैनाल भूमि पर कब्जा, सीआई बलवंत की कार्यशैली से सीओ ऑफिस की किरकिरी – ग्रामीणों का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नमोटोला में सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना की अधिग्रहित कैनाल भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कब्जे हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में नहर और सुरंग के दोनों ओर 100 मीटर चौड़ी जमीन पर 8-10 पक्के मकान खड़े कर दिए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह कब्जे स्थानीय नेताओं की शह और प्रशासन की चुप्पी के कारण हो रहे हैं। बुधवार को परियोजना अभियंता दयानंद जमुदा, अंचल टीम और सुंदरनगर पुलिस मौके पर…
तमोगुण के प्रभाव को कम कर ही संभव है शांति: आनंद मार्ग प्रचारक संघ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से शहर में आध्यात्मिक योग साधना के माध्यम से सृष्टि पर तमोगुण के प्रभाव को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सुनील आनंद ने कहा कि अमानवीय घटनाओं का कारण रजोगुण व तमोगुण का बढ़ना है, जिसे मनुष्य के आध्यात्मिक अनुशीलन और कुसंस्कारों के विरुद्ध संघर्ष से ही घटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श मानव समाज के लिए मनुष्य की जरूरतों को समझकर नियम बनाना, दैहिक-मानसिक-आध्यात्मिक विकास पर ध्यान देना और…
