Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में भाजपा का स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में भाजपा का स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में भाजपा का स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मानगो मंडल की ओर से मानगो क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में साफ-सफाई की आदत को बढ़ावा देना था।

     

    सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता झाड़ू, कूड़ादान और अन्य साफ-सफाई के सामानों के साथ सड़कों पर उतरे और आसपास के इलाकों की सफाई शुरू की। इस दौरान मोहल्लों की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्र और सड़कों से कचरा हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की और लोगों को गंदगी न फैलाने का संदेश भी दिया।

     

    नीरज सिंहने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे इस अभियान का मकसद सिर्फ सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों की सोच और जीवनशैली में स्वच्छता को शामिल करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।

     

    अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। मौके पर नारे लगाए गए – “एक कदम स्वच्छता की ओर” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”।

    स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कई लोग स्वेच्छा से सफाई अभियान में जुड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि घर और दुकान से निकलने वाले कचरे को सड़क पर न फेंककर कूड़ेदान में डालें, ताकि क्षेत्र का माहौल साफ और स्वच्छ बना रहे। इस स्वच्छता अभियान में नीरज सिंह जटाशंकर पांडे विनोद राय अन्य कार्यकर्ता शामिल थे

    मानगो में भाजपा का स्वच्छता अभियान लोगों को किया जागरूक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव पर भुरकुंडा में पथ संचलन और शस्त्र पूजन संपन्न
    Next Article एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.