दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, अग्निशमन विभाग ने दिया प्रशिक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर दुर्गापूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन विभाग ने आयोजकों और श्रद्धालुओं को आग लगने की स्थिति में प्राथमिक कदम, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग और बचाव उपायों की जानकारी दी। पंडालों में अग्निशामक यंत्र, बालू और पानी की बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखने की सलाह दी गई। साथ ही बिजली के तारों के सुरक्षित उपयोग और ज्वलनशील वस्तुओं से परहेज पर जोर दिया गया। यह अभियान कदम, सोनारी, टेल्को और बिरसानगर…
Author: dhiraj Kumar
दुर्गापूजा में ट्रैफिक चेकिंग बंद करने की मांग पर जेडीयू का विरोध प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पश्चिम विधानसभा विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और दुर्गापूजा के दौरान शहर में हेलमेट व वाहन चेकिंग बंद करने की मांग की। जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि पर्व के दौरान ट्रैफिक चेकिंग से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक पुलिस को चेकिंग में लगाने के बजाय जाम की समस्या सुधारने में लगाया जाए। जदयू ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं…
भाजपा का ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ 25 सितंबर से, बाबूलाल मरांडी करेंगे संगोष्ठी को संबोधित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ चलाएगी। इसके तहत घर-घर स्वदेशी का संदेश, हस्ताक्षर अभियान, व्यापारी-युवा सम्मेलन, प्रभात फेरी और स्वदेशी मेले का आयोजन होगा। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की कार्यशाला साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। अध्यक्षता सुधांशु ओझा ने की और मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री सरोज सिंह रहे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाकर…
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित शिल्पा राव का जमशेदपुर में भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर की बेटी और बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव को हाल ही में राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के अगले दिन शिल्पा राव जमशेदपुर पहुंचीं, जहाँ एयरपोर्ट और शहर के विभिन्न इलाकों में फैन्स और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में शिल्पा राव ने इस सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और बॉलीवुड सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत और समर्पण…
नाना-नानी पार्क की समस्याओं का समाधान करने का सरयू राय ने दिया निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बुधवार को कदमा के अनिल सुर पथ पर स्थित नाना-नानी पार्क पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने उनसे पार्क की समस्याओं के बारे में शिकायत की थी। वहां वह स्थानीय लोगों से मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें पार्क की समस्या के बारे में विस्तार से बताया। मूल समस्या थी पार्क में बेतरतीब उग आए घास। गंदगी भी थी। तालाब की सफाई भी बड़ी समस्या थी। श्री राय ने वहीं से टाटा स्टील के लैंड डिपांर्टमेंट को फोन किया और…
कदमा में जनकार्यों की निगरानी के लिए सरयू ने बनाई कमेटी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को अपने आवास/कार्यालय पर अपने जनसुविधा प्रतिनिधियों और भाजपा तथा जदयू के मंडल अध्यक्षों के साथ एक बैठक की। बैठक में पूजा को देखते हुए कदमा में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और जन समस्याओं के निवारण को लेकर विशद चर्चा हुई। श्री राय ने एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया जो स्थल भ्रमण कर देखेगी कि कदमा में काम हो रहा है या नहीं। अगर काम होने में कोई दिक्कत आ रही है तो कमेटी उसे एड्रेस करेगी। राकेश…
एन.एस.एस. स्थापना दिवस पर आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता सोनादेवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) में राष्ट्रीय सेवा योजना के 56 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का एन.एस.एस. में आधिकारिक रूप से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नवपंजीकृत स्वयंसेवकों को एन.एस.एस. के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श आयोजित किया गया। इस चर्चा ने युवाओं में देशप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सेवा-भावना को प्रबल करने का कार्य किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई…
कांग्रेस ने 17 पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद छत्तीसगढ़:-कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को गति देते हुए बड़ा कदम उठाया है। संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन के लिए पार्टी ने 17 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। ये पर्यवेक्षक पूरे प्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चुनाव की निगरानी करेंगे। पर्यवेक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक जिले में जाकर स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों से राय-मशविरा करें और उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही…
डोंगरगढ़ पदयात्री भिलाई की बेटी की सड़क हादसे में मौत,सीजी बोर्ड की थी टॉपर राजनांदगांव सोमानी में तेज रफ्तार थार ने मारी ठोकर, सीजी बोर्ड की थी टॉपर राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद भिलाई नगर:- मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रही भिलाई की बेटी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। नेशनल हाईवे रोड पर सोमानी थाना क्षेत्र राजनंदगांव में मंगलवार सुबह 8:30 बजे के करीब तेज रफ्तार थार ने बच्ची को कुचल दिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिमा साहू 20 वर्ष पिता चंद्रहास साहू को सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव…
टाटानगर स्टेशन प्रकरण पर पप्पू की कड़ी प्रतिक्रिया, दोषियों पर कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक व वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 16 किशोरियों व 3 किशोर को धर्मांतरण के आरोप में रोकने और बवाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के संज्ञान लेने का स्वागत किया और कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय व अनुसूचित जनजाति आयोग को भी मामले की जांच करनी चाहिए। पप्पू ने कहा कि समेकित जन विकास केंद्र का रिकॉर्ड सराहनीय है और धर्मांतरण का आरोप निराधार है।…
