Author: dhiraj Kumar

जुबिली पार्क में झाल मुढ़ी बेचने वालों पर जुस्को कर्मियों की गुंडागर्दी पर भाजपा का हल्ला बोल, आंदोलन की दी चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुबिली पार्क में झाल मुढ़ी बेचने वाले गरीबों के साथ टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मियों (पूर्व में जुस्को) की दबंगई और मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दिनों झालमुढ़ी और चाय बेचकर आजीविका चलाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों के साथ जुस्को की एसआरटी टीम द्वारा मारपीट व महिलाओं से भी अभद्रता की गई थी। इसी कड़ी में, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने घटनास्थल का…

Read More

फेसबुक ग्रुप जमशेदपुर मैत्री परिवार ने बच्चों में बांटी खुशियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।फेसबुक ग्रुप जमशेदपुर मैत्री परिवार के सदस्यों ने आज बड़ा बांकी के पास भलुकबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सौ बच्चों को ढेर सारे उपहार देकर खुशियां बांटी । मालूम हो कि फेसबुक ग्रुप जमशेदपुर मैत्री परिवार प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के पहले गरीब एवं वंचित बच्चों के बीच वस्त्र उपहार कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें ग्रुप से जुड़े सभी सदस्य अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बच्चों के लिए उपयोगी वस्तुओं व पाठ्य सामग्री दान देते हैं। यह कार्यक्रम पिछले 9 वर्ष से लगातार आयोजित हो रहा…

Read More

दलमा सफारी विकास व पलायन रोकने को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वन पदाधिकारी से मिला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला वन पदाधिकारी सबा अहमद अंसारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 9 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें वनाधिकार पट्टों का त्वरित वितरण, वन उत्पाद आधारित रोजगार सृजन, 11 प्रखंडों में फलदार वृक्षारोपण, 10 लाख कटहल वृक्ष योजना, दलमा लेपर्ड सफारी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, उद्योगों को CSR के अंतर्गत वनों के विकास से जोड़ना व प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों से वृक्षारोपण…

Read More

ऑनलाइन समीक्षा बैठक : दुर्गा पूजा के दौरान सड़क प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पथ निर्माण विभाग तथा विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी शामिल हुए। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की ओर से बैठक में उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने भाग लिया। उनके साथ विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर तथा सहायक अभियंता भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरों में…

Read More

बारिगोड़ा में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से 9 महीने के मासूम की मौत, बहन घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 22 सितंबर। परसुडीह थाना क्षेत्र के बारिगोड़ा देवगम टोला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। घर के पास गिट्टी उतार रहे टेंपो के बैक करने के दौरान दीवार गिर गई, मलबे में दबकर 9 महीने के आशीष करूवा की मौत हो गई, जबकि उसकी 8 वर्षीय बहन लक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन दोनों को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। लक्षिता का पैर टूट गया है और उसका…

Read More

जमशेदपुर तेलुगु समाज के कापू जनजाति संघम की वार्षिक आम सभा संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित बारी क्लब हाउस में जमशेदपुर तेलुगु समाज के कापू जनजाति संघम वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न हुई। सभा का शुभारंभ समाज की महिलाओं द्वारा गणेश स्तुति और बच्चों द्वारा भक्ति संगीत पर डांस प्रस्तुति से हुआ। अध्यक्ष सी.ए. नायडू ने स्वागत भाषण दिया, जबकि जनरल सेक्रेटरी सी.ए.एच. जगदीश राव ने समाज की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष पी. कृष्णा राव ने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन वाय. गुरुनाथ ने किया। इस अवसर…

Read More

जमशेदपुर में नया जीएसटी रिफॉर्म लागू, दुकानदारों और जनता में उत्साह का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 22 सितंबर। नवरात्रि के पहले दिन से नया जीएसटी रिफॉर्म लागू हो गया है, जिससे आम जनता और दुकानदारों में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लागू किए गए इस सुधार से टैक्स में कटौती हुई है, जो समाज के हर तबके को राहत प्रदान करेगी। वित्तीय बचत से लोग अपने अन्य जरूरी खर्चों को पूरा कर सकेंगे। सरकार ने इस साल दो बार आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत दी है। नया जीएसटी रिफॉर्म बाजार में…

Read More

बिष्टुपुर बाजार में वोट चोरी रोकने को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हमारे वोटों की चोरी रोकें अभियान के तहत सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की ओर से बिष्टुपुर बाजार में बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट प्रविष्टियों और नाम विलोपन जैसी समस्याएं लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रही हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पारदर्शी फोटोयुक्त मतदाता सूची, शिकायत निवारण प्रणाली और अधिकारियों पर कार्रवाई जैसी…

Read More

गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, ललित दास, समाजसेवी शिवशंकर सिंह और अन्य ने फीता खोल के कर, दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़ कर किया, पूजा कमिटी अपनी शताब्दी वर्ष मना रही है। 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रथम दिन माता शैलपुत्री के पूजन के दिन से पंडाल के पट भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए…

Read More

बक्सर-टाटा सुपरफास्ट की बोगी में लगी आग, हड़कंप के बाद सुरक्षित निकाले गए यात्री राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच कालाझरिया गांव के पास बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इंजन के बाद तीसरी बोगी से धुआं और लपटें निकलने लगीं। स्थिति समझते ही लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। अचानक हुई इस घटना से दहशत में आए यात्री बोगियों से कूदने लगे, हालांकि गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और न ही किसी की…

Read More