सोनारी मौनी बाबा मंदिर के पास ब्लिंकिट संचालन पर विवाद, जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी मौनी बाबा मंदिर के समीप ब्लिंकिट के संचालन से हो रही सड़क जाम और दुर्घटनाओं की समस्या पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ गया है। कल बाइक पार्किंग को लेकर ब्लिंकिट कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद पथराव तक पहुँच गया। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को काबू में किया। पूर्व में भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने थाना प्रभारी मधुसूदन दे से मुलाकात कर ब्लिंकिट को स्थानांतरित करने की मांग की…
Author: dhiraj Kumar
अन्वेषा संस्था के कलाकारों ने मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी व नृत्य से किया मंत्रमुग्ध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । सोनारी मैरीन ड्राइव स्थित यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर में नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महा उत्सव के अगोमोनिर के उपलक्ष्य में महालया के दिन संध्या बेला में अन्वेषा सामाजिक संगठन के तत्वाधान मे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । इस दौरान बच्चों ने मां दुर्गा के नौ रूपों में अलग अलग वेश भूसा के साथ परिधान पहन कर आकर्षक झांकी एवं नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और दशकों पर एक अलग…
सीआईआई झारखंड ने जीएसटी 2.0 सुधारों पर परिचर्चा आयोजित की उद्योग जगत को दी गई रणनीतिक दिशा, एमएसएमई को मिलेगा बड़ा लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सीआईआई झारखंड ने जमशेदपुर में “जीएसटी 2.0 में परिवर्तन – निहितार्थ, चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रभाव, अनुपालन आवश्यकताओं और व्यवसायों के लिए नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। सीआईआई झारखंड के मेंटर और जयेश टौंक एंड कंपनी के सीईओ जयेश टौंक ने कहा कि जीएसटी 2.0 भारत…
सोमेश की मौजूदगी में पाल कॉलोनी के दर्जनों महिला -पुरुष झामुमो में शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता गोपालपुर पंचायत के दहीगोड़ा स्थित पाल कॉलोनी में ग्रामीणों के बीच आयोजित बैठक में पूर्व विधायक सह स्कूली शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन जी के सुपुत्र श्री सोमेश चन्द्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ग्रामीणों ने बैठक के दौरान पाल कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाते हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सौरभ बोस और मामोनी शीट के नेतृत्व में 35 परिवारों ने प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के समक्ष…
गोलमुरी बाजार में चाय दुकान संचालक पर हमला, घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी बाजार स्थित मनोज उर्फ गुड्डू की चाय की दुकान पर सोमवार शाम अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी अब खुलेआम दबंगई दिखाते हुए छोटे दुकानदारों को भी निशाना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके…
अग्रसेन जयंती के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन ने पितामह महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन ज्ञान मंदिर, श्री टाटानगर गौशाला, जुगसलाई में महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी गई। महाराजा अग्रसेन एक सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा थे, जिनका जन्म महाभारत काल में द्वापर युग के अंतिम चरणों में हुआ था और भगवान कृष्ण के समकालीन थे। महाराजा अग्रसेन भगवान राम के पुत्र कुश…
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति फूड प्लाजा सिदगोड़ा में दस दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजा का प्रारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति फूड प्लाजा सिदगोड़ा में दस दिवसीय शारदीय नवरात्र पूजा का प्रारंभ कलश स्थापना वेद मंत्रोचार द्वारा मिथिला पद्धति परंपरा अनुसार किया गया। मुख्य यजमान कमेटी के महासचिव धर्मेश कुमार झा, सहायक यजमान रविंद्र कुमार मिश्र को पांच पंडितों द्वारा पूजा संकल्प कराया गया। पंडितगण गोविंद झा, दामोदर झा, बिपिन झा,अनिल मिश्र, प्रमोद झा द्वारा यजमानों को विधिवत मां भगवती का प्रथम दिवसीय प्रतिपदा तिथि को माता के शैलपुत्री रुप की पूजन कराया…
कोरबा जिले में वोटर लिस्ट को विश्वसनीय बनाने एसआईआर पर कार्य शुरू छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर कुछ दिन पहले हल्ला बोला था वर्ष 2023 की मतदाता सूची को आधार मानकर मिलान राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कोरबा:-बिहार में फर्जी वोटर की शिकायत के बाद लाखों की संख्या में वोटर्स के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। इस मामले में कई चौकाने वाली बातें सामने आई। अब बड़े स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया गया है। कोरबा जिले में 15 सितंबर से इसकी शुरुआत की गई। वोटर लिस्ट को विश्वसनीय बनाने का उद्देश्य इसके…
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा कदम, हर बूथ पर 100 से 200 लोगों से भरवाए जाएंगे फॉर्म रायपुर में मतदाता सूची में हुई गड़बडिय़ों को लेकर कांग्रेस अब आम जनता के बीच जाएगी। राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद रायपुर:- छत्तीसगढ़ के रायपुर में मतदाता सूची में हुई गड़बडिय़ों को लेकर कांग्रेस अब आम जनता के बीच जाएगी। इसके लिए प्रदेश के हर बूथ में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया गया है कि हर बूथ में कम से कम 100 से 200 लोगों से फार्म भरवाए जाए। यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान…
पानीपाड़ा गांव में अवैध बालू उठाव को लेकर दो गांव में विवाद शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू उठाव को लेकर विवाद गहरा गया है। बरागाड़िया और पानीपाड़ा गांव के बीच इसे लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले बरागाड़िया गांव स्थित बतबती टोला के सोनमणि मुर्मू, चांदमनी मुर्मू, जयंती मुर्मू, रूपाली मुर्मू और अलादी मुर्मू को सरकार की ओर से अबुआ आवास योजना की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए बालू लाने ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पानीपाड़ा घाट पहुंचे थे। आरोप है…
