Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान में ईएसआईसी सुविधा बढ़ाने और समस्याओं के निवारण को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोल्हान में ईएसआईसी सुविधा बढ़ाने और समस्याओं के निवारण को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान में ईएसआईसी सुविधा बढ़ाने और समस्याओं के निवारण को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कोल्हान प्रमंडल में कार्यरत डिस्पेंसरियों और ईएसआईसी अस्पताल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करना तथा मजदूरों को ईएसआईसी से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देना था।

     

    बैठक में क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन और डिप्टी डायरेक्टर अविनाश कुमार के साथ इंटक के स्टेट प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे, एटक के राज्य सचिव अंबुज ठाकुर, उप महासचिव हीरा अरकने, सीटू के राज्य महासचिव विश्वजीत देव उपस्थित रहे।

     

    राजीव रंजन ने बताया कि कोल्हान में 2 लाख मजदूर ईएसआईसी के तहत पंजीकृत हैं, जबकि लगभग 5 लाख मजदूर ठेका कंपनियों और निजी संस्थानों में कार्यरत हैं। उन्होंने यूनियन नेताओं से अपील की कि वे मजदूरों को ईएसआईसी के लाभों के प्रति जागरूक करें और पंजीकरण बढ़ाने में मदद करें।

     

    बैठक में एटक के महासचिव अंबुज ठाकुर ने अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ की कमी, डिस्पेंसरी में दवा की उपलब्धता, 24 घंटे ऑपरेशन थिएटर की आवश्यकता, गोविंदपुर और मानगो में नए ईएसआईसी अस्पताल खोलने और एंबुलेंस की सुविधा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने उन संस्थाओं के खिलाफ जांच की मांग की जो अपने कर्मचारियों का ईएसआईसी पंजीकरण नहीं करवा रही हैं।

     

    ईएसआईसी के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने हॉस्पिटल के स्टाफ, दवाओं और नए 100-बेड अस्पताल की तैयारी की जानकारी प्रस्तुत की। मजदूरों के प्रतिनिधियों ने भी डिस्पेंसरी में समस्याओं का विवरण साझा किया।

     

    राजीव रंजन ने सभी समस्याओं का शीघ्र निवारण करने और यूनियनों से आग्रह किया कि कंपनियों को 31 दिसंबर तक अपने कर्मचारियों का पंजीकरण कराने की जानकारी दें, ताकि उन्हें कोई पेनल्टी न लगे। बैठक का समापन उप निदेशक अभिषेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

    कोल्हान में ईएसआईसी सुविधा बढ़ाने और समस्याओं के निवारण को लेकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनदियों पर शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य जारी : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल
    Next Article जामताड़ा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.