जामताड़ा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित
निजाम खान।राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान–रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत विलेज लेवल एक्शन प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना निदेशक, आईटीडीए जामताड़ा जुगनू मिंज ने की।
बैठक में बताया गया कि यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। अधिकारियों और प्रतिभागियों को विलेज एक्शन प्लान तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 2 अक्तूबर को सभी चिन्हित गांवों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम स्तर की योजनाओं को पारित किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी और मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

