काशीडीह हाई स्कूल में दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव धूमधाम से संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। काशीडीह हाई स्कूल में दुर्गा पूजा और दशहरा का कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद केजी और नर्सरी के बच्चों ने स्वागत भाषण दिया।
नर्सरी विद्यार्थियों द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रदर्शन और दुर्गा-महिषासुर युद्ध का मंचन मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों का डांडिया नृत्य और रावण नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन पर राम, सीता और लक्ष्मण की विजय वापसी का मंचन कर सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडेय और समन्वयक रीता मिश्रा के निर्देशन में हुआ तथा सफलता का श्रेय सभी मदर टीचर्स और कार्यक्रम प्रभारी को दिया गया।

