जमशेदपुर: पोपो मुंडा फायरिंग कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने 17 सितंबर को गांधीनगर में पोपो मुंडा पर हुई फायरिंग मामले का खुलासा कर दो अपराधियों बादल समासी और कारण पत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना पुराने रंजिश के कारण हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद किया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा गया।

