अब बहरागोड़ा कॉलेज में होगी एमए अंग्रेजी की पढ़ाई,कोल्हान यूनिवर्सिटी से मिली हरी झंडी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा और सीमांचल के लिए कोल्हान विश्विद्यालय ने एक बड़ा उपहार दिया है।बड़ी मशक्कत के बाद कोल्हान विश्विद्यालय ने बहरागोड़ा और सीमांचल के उन स्नातकों जो स्नातक अंग्रेजी में करने के बाद स्नातकोतर की पढ़ाई से महरूम थे उन्हें शारदीय उपहार के रूप में अंग्रेजी में एम ए करने का मौका प्रदान किया है।सिंडिकेट ने बहरागोड़ा कॉलेज को अंग्रेजी में एम ए की पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है।इस खबर से सीमांचल के विद्यार्थियों में हर्ष है।वैसे यह इतना आसान नहीं था।सबसे पहले स्नातक के पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को गयपन सौंपा गया था।पुनः खण्डमौदा विद्यालय पहुंचने पर स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई थी।विधायक समीर मोहंती ने भी आश्वासन दिया था।उन्होंने मामले को सदन में उठाया।विधान सभा का पत्र विश्विद्यालय पहुंचा। विश्विद्यालय ने बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य से विस्तृत जानकारी ली।कुलपति की विशेष रुचि दिखाने के बाद सिंडिकेट द्वारा पास किया गया तब विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई।इस क्रम में पर्दे के पीछे से एक शख्स ने भी लगातार प्रयास किया।विद्यार्थियों में इससे जहां खुशी है वहीं प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा ने उक्त सराहनीय कार्य हेतु उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन जिन ने इस महती निर्णय में बहुमूल्य योगदान किया।इस प्रकार से अब बहरागोड़ा महाविद्याय में पीजी का नौवां विषय अंग्रेजी जुड़ गया।

