नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल :नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भारत माता के इस वीर सपूत को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया और छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और भाषण प्रस्तुत किए। वातावरण “इंकलाब जिंदाबाद” और “शहीद भगत सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।
संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता *डॉ. जटाशंकर पांडे जी* ने अपने संबोधन में कहा भगत सिंह केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे, बल्कि वे युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आज के युवाओं को चाहिए कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और देश के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
श्रद्धांजलि के साथ समापन
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। सभी उपस्थित शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने “शहीद-ए-आजम अमर रहें” के नारों के बीच भगत सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
एडवोकेट निखिल कुमार, शांति राम महतो, जयदीप पांडे, प्रकाश महतो, शुभम साहू, देवाशीष मंडल, पवन कुमार महतो, अजय मंडल, कृष्णा पद महतो, संजीत कुमार महतो, गौरव महतो, निमाई मंडल, शिशुमाती दास एवं भारी संख्या में लोगों शामिल हुए।

