Author: dhiraj Kumar

बारिश पर भारी भक्तों की आस्था, 22 फीट माँ काली की भव्य विदाई में उमड़ा टेल्को आतिशबाजी, भोग-प्रसाद और श्रद्धा के समुंदर ने बनाया दिव्य माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बुधवार को टेल्को कॉलोनी रोड संख्या 9 स्थित यंग बॉयज़ क्लब के तत्वावधान में आयोजित 22 फीट माँ काली पूजा गोल्डन जुबली वर्ष का समापन माँ की भव्य प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। दसवें दिन हुए इस आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन स्थल से हिल टॉप स्कूल, रिंग रोड, टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर, टाटा मोटर्स मुख्य गेट होते हुए तार कंपनी…

Read More

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: स्कूटी सवार दंपत्ति से सोने की ज्वेलरी लूटने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई संपत्ति बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में बीते 26 अक्टूबर 2025 को स्कूटी सवार दंपत्ति से सोने की ज्वेलरी और नकदी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों – मेघनाथ सिंह (बेलाजुड़ी) और जितेंद्र नाथ सिंह (धालभूमगढ़) को गिरफ्तार कर लूटी गई सोने की ज्वेलरी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना उस समय हुई थी जब अजीत जेना और उनकी पत्नी साकची रिलायंस फ्रेश…

Read More

चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का कोल्हान बंद, सरायकेला में मीरा मुंडा और उदय सिंहदेव के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला, 29 अक्टूबर। चाईबासा में आदिवासियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद के तहत बुधवार को सरायकेला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से अपील कर दुकानें बंद कराईं। भाजपा नेत्री मीरा मुंडा और जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैरेज चौक से संजय चौक तक मार्च कर लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की। मीरा मुंडा ने कहा कि “यह सरकार…

Read More

चाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी आम जनता एवं व्यवसायियों ने बंद का किया समर्थन। राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा में एनएच-220 पर आदिवासी युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी झारखंड ने हेमंत सरकार की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सफल बंद का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने इस घटना को झारखंड की लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला करार देते हुए इसे आदिवासी समाज की आवाज़ को कुचलने का प्रयास बताया। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता…

Read More

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: फायरिंग कांड के शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला मुठभेड़ में घायल, आकाश सिंह उर्फ लालू गिरफ्तार , सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ाव का खुलासा राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम पुलिस को लगातार दो दिनों की कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 27/28 अक्टूबर की मध्य रात्रि को वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूईयाडीह के कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग कांड में शामिल शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला सिदगोडा बारीडीह के के-2 एरिया स्थित एक खाली क्वार्टर में छिपा हुआ है। …

Read More

दरभंगा में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, कहा – मोदी अंबानी-अडानी के औज़ार, बिहार में ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलती है सरकार, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री राष्ट्र संवाद संवाददाता दरभंगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में आयोजित जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “नरेंद्र मोदी जनता के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अंबानी-अडानी के औज़ार हैं। जीएसटी, नोटबंदी या एक रुपये में ज़मीन देना – सब इन्हीं के हित में किया गया।” राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि “बिहार की सरकार नीतीश नहीं,…

Read More

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘मोंथा’ ने जादूगोड़ा _ नरवापहाड़ में में बरपाया कहर, दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड़ खेत में लगी खड़ी फसल पानी में डूबी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘मोंथा’ ने जादूगोड़ा व उसके आस _ पास में भारी तबाही मचाई है। इधर मंगलवार शाम से लगातार रिमझिम या जोर _ दार बारिश ने जहाँ मौसम को ठंडा कर दिया है, वहीं खेती में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई है। व पानी में डूब गई है। जिससे क्षेत्र के किसानों और आम जनता की चिंताएँ कई गुना बढ़ा…

Read More

यूसिल की ओर से मतदाता जागरूकता रैली आज मुसावनी अंचलाधिकारी अमित कुमार समेत कई अधिकारी करेंगे शिरकत राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा में लगातार वोट का घटते प्रतिशत से चिंतित यूसिल प्रबंधन रेस हो गई है। इधर कंपनी के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार की ओर से कल बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी ताकि आगामी 11 नवंबर को घाटशिला उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई।इसकी पुष्टि करते हुए कंपनी के अपर प्रबंधक तपोधिर भट्टाचार्य ने कहा कि कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय 01 से…

Read More

घाटशिला विधानसभा के जादूगोड़ा के इच्छड़ा में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक भाजपा में हुए शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का लिया निर्णय भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने सभी का माला और पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। जादूगोड़ा के इच्छड़ा गांव में बुधवार को जनसभा के दौरान झामुमो के अनेक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह निर्णय उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों और भाजपा की विकासोन्मुखी सोच से प्रभावित होकर लिया। भाजपा की ओर से…

Read More

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, विद्यालयों में स्वास्थ्य जाँच व आधार-पंजीकरण हेतु विशेष शिविर के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावाँ, 29 अक्टूबर। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाने तथा छूटे हुए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने हेतु BRC वार विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार और ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन पर बल दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कम…

Read More