Author: dhiraj Kumar

बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 7 दिसंबर से राष्ट्र संवाद संवाददाता मऊभण्डार स्पोर्ट्स क्लब परिसर में बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कमिटी कि वार्षिक आमसभा संरक्षक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 7 दिसम्बर से 31वें क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए पहली नवंबर से दस नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन फीस पांच (5000) हजार रुपए तय कि गई है। क्रिकेट टूर्नामेंट कि विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए व उपविजेता टीम को एक लाख रुपए ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा। सेमीफाइनल खेलने वाली दो अन्य टीम…

Read More

घाटशिला में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन — एसडीओ के नेतृत्व में नागरिकों से मतदान की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला, 30 अक्टूबर : 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में बुधवार को मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चंद्र ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण…

Read More

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: सरायकेला प्रखंड में बुधवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत रसोइया माताओं के लिए संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी आठ संकुल की रसोईया ने हिस्सा लिया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपाट ने सीनी संकुल का एवं प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो ने बालक मध्य विद्यालय सरायकेला संकुल में संचालित प्रतियोगिता का निरीक्षण किया. बीइइओ ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड के वैसे सरकारी विद्यालय जहां कक्षा…

Read More

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने JRDCL की लापरवाही पर नाराज़गी जताई और संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़कों की मरम्मती, स्ट्रीट लाइटों की जांच, रिफ्लेक्टर व साइनेज लगाने, “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” अभियान को सख़्ती से लागू करने तथा नशे…

Read More

एनसीपी ने झारखंड निकाय चुनाव की तैयारी तेज की, सौरव ओझा बने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एनसीपी पार्टी ने आगामी झारखंड निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में सर्किट हाउस एरिया में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर नगर निगम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगरीय निकाय) सह तीन राज्यों के प्रभारी डॉ. पवन पांडेय की उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। डॉ. पांडेय ने कहा कि वर्षों से लंबित जमशेदपुर के तीनों नगर…

Read More

सोनारी में दिल दहला देने वाली घटना: 13 वर्षीय छात्रा ने डोबो पुल से लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा ने डोबो पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। वह छठ की छुट्टियों के बाद मां के साथ हॉस्टल लौट रही थी। मां के रुकने के दौरान बच्ची अचानक पुल से कूद गई। मौके पर मौजूद मछुआरों ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर सोनारी पुलिस पहुंची और…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व में शामिल होने का आमंत्रण राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड एवं गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 नवंबर को आयोजित नगर-कीर्तन तथा 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में होने वाले श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस दौरान शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के…

Read More

आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक सम्पन्न,घाटशिला उपचुनाव में जीत की रणनीति बनी आजसू ने रामचंद्र सहिस को चुनाव प्रभारी व हरेलाल एवं सागेन हांसदा को सहप्रभारी बनाया झारखंडी जनता को बांटने की झामुमो की साजिश नाकाम करेंगे : सुदेश महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि झामुमो–कांग्रेस झारखंडी जनता में विभेद पैदा कर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। सबने मिलकर झारखंड आंदोलन में सबने मिलकर संघर्ष किया है। झारखंडी जनता को बांटने की साजिश नाकाम करेंगे। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने एनडीए…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला उपचुनाव हार के डर से बौखलाई, सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश: सत्या तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री सत्या तिवारी ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपनी संभावित हार को भांप चुकी है। यही कारण है कि चुनाव नजदीक आते ही पार्टी बौखलाहट में आकर ओछी राजनीति कर रही है। सत्ता के संरक्षण में झामुमो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि झामुमो को भलीभांति एहसास हो गया है…

Read More

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक सप्ताह में 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में हो रहा है फेको सर्जरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक सप्ताह में 10 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही…

Read More