Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक सम्पन्न,घाटशिला उपचुनाव में जीत की रणनीति बनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक सम्पन्न,घाटशिला उपचुनाव में जीत की रणनीति बनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक सम्पन्न,घाटशिला उपचुनाव में जीत की रणनीति बनी

    आजसू ने रामचंद्र सहिस को चुनाव प्रभारी व हरेलाल एवं सागेन हांसदा को सहप्रभारी बनाया

    झारखंडी जनता को बांटने की झामुमो
    की साजिश नाकाम करेंगे : सुदेश महतो

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि झामुमो–कांग्रेस झारखंडी जनता में विभेद पैदा कर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। सबने मिलकर झारखंड आंदोलन में सबने मिलकर संघर्ष किया है। झारखंडी जनता को बांटने की साजिश नाकाम करेंगे।

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने हेतु व्यापक रणनीति तैयार की है। चिलगु, चांडिल स्थित आजसू कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुदेश महतो समेत कोल्हान क्षेत्र के सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे।

    श्री महतो ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा केंद्रीय महासचिव द्वय हरे लाल महतो एवं सागेन हांसदा को सह–प्रभारी बनाया गया है।

    श्री महतो ने बताया कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को सक्रिय करते हुए सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आजसू पार्टी एनडीए गंठबंधन की मजबूत सहयोगी रही है तथा पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की विजय के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जमीनी स्तर पर जुट चुके हैं।

    श्री महतो ने कहा कि झारखंड की लड़ाई सभी समुदायों ने मिलकर लड़ी है और कुड़मी तथा अन्य सभी आदिवासी–मूलवासी समुदायों ने मिलकर राज्य के अधिकारों की रक्षा की है। वर्तमान सरकार द्वारा झारखंडी के बीच वैचारिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जो झारखंड की एकता और मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने इसे कृत्रिम और राजनीतिक लाभ के लिए प्रेरित विभाजन करार दिया।

    चाईबासा में बच्चों की मौत पर सरकार की नाकामी

    चाईबासा में एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन से बच्चों की मौत पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए श्री महतो ने कहा कि यह सरकार की संस्थागत लापरवाही का परिणाम है। यह एक डॉक्टर की नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता है। दो लाख रुपये का मुआवजा किसी की जान की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकता। वर्तमान सरकार को पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनशीलता दिखाते हुए खड़ा होना चाहिए और इस घटना की जिम्मेदारी तय कर जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

    सरकार अपनी नाकामियों पर सवाल उठाने वालों की आवाज को दमन और लाठीचार्ज के जरिए दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता अब इस सरकार की वास्तविकता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

    श्री सुदेश महतो ने अंत में कहा कि आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर घाटशिला उपचुनाव में श्री बाबूलाल सोरेन की प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगी। जनता झारखंड के हित में सही निर्णय लेगी और गैर-जिम्मेदार वर्तमान शासन को स्पष्ट संदेश देगी।

    बैठक में उपस्थित :
    पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, हरेलाल महतो, सागेन हांसदा, सपन सिंह देव, नंदू पटेल, रांची जिप अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, संजय मेहता, राजू कर्मकार, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह , सत्यनारायण महतो, सुखलाल हेंब्रम, बनबिहारी महतो, राजेश महतो, नवीन महतो, टिकैत महतो तथा करण महतो सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

    आजसू पार्टी की कोल्हान स्तरीय बैठक सम्पन्न घाटशिला उपचुनाव में जीत की रणनीति बनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला उपचुनाव हार के डर से बौखलाई, सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश: सत्या तिवारी
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व में शामिल होने का आमंत्रण

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.