Author: dhiraj Kumar

सांसद विद्युत महतो ने बाबूलाल सोरेन के लिए माँगा वोट राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के तहत जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने गालूडीह मंडल अंतर्गत उल्दा पंचायत के कोड़ासाई गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने लोगों से आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सांसद ने कहा कि घाटशिला की जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है और स्थायी परिवर्तन चाहती है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ–सबका विकास के…

Read More

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गम्हरिया और कांड्रा थाना परिसर से एकता रैली निकाली गई राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गम्हरिया और कांड्रा थाना परिसर से एकता रैली निकाली गई। गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, कांड्रा थाना परिसर से थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में निकाली गई रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थाना परिसर से प्रारंभ होकर यह…

Read More

धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक 11 से 15 नवंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम, 18 से 28 नवंबर तक “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में 15 नवंबर को मनाए जाने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जयदीप तिग्गा सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने कहा कि 11 से…

Read More

राखा में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, घाटशिला में ‘कमल खिलेगा’ का नारा गूंजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा मंडल अंतर्गत राखा में भाजपा का चुनाव कार्यालय भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू और पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने संयुक्त रूप से उद्घाटित किया। भारी जनसमूह की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। अपने संबोधन में आदित्य साहू ने कहा कि “मोदी जी ने गरीबों के दिल में जगह बनाई है” — उनकी योजनाओं से हर वर्ग का विकास हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि घाटशिला की जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएगी। वहीं बाबूलाल सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार…

Read More

श्री श्याम जन्म महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा, श्याम मय हुआ चांडिल नगर राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। श्री श्याम कला भवन, चांडिल के तत्वावधान में शुक्रवार को 29वें श्री श्याम जन्म महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम मंदिर से शोभायात्रा सह भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाओं ने हाथों में बाबा श्याम का निशान थाम रखा था और “खाटू वाले श्याम बाबा की जय” के जयकारों से पूरा नगर श्याममय हो उठा। शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर चांडिल बस स्टैंड, चौक बाजार, नामोपाड़ा, डैम रोड होते हुए नगर…

Read More

डीएमसी की अध्यक्षता में बैठक बस्ती एवं स्लम क्षेत्रों में 100% डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर विशेष जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक (Sanitation Supervisors), ठेकेदार एवं सिटी मैनेजर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी वार्डों में 100% डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करना, विशेषकर बस्ती एवं स्लम क्षेत्रों को इस व्यवस्था से पूर्ण रूप से जोड़ना था। उप नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि हर घर, चाहे वह बस्ती क्षेत्र में हो…

Read More

भरत सिंह बने ‘‘नानक पेड़ सेवा दल’’ के संरक्षक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 31 अक्टूबर:  नानक पेड़ सेवा दल, जो पिछले तीस वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है, ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया। संस्था के प्रधान कुलबीर सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह को नानक पेड़ सेवा दल का संरक्षक बनाए जाने हेतु लिखित निवेदन सौंपा। श्री भरत सिंह ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए संगठन की सेवा भावना और जन कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे संस्था के साथ मिलकर समाजहित के लिए हर संभव…

Read More

मध्य विद्यालय बामडोल के शिक्षक को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मध्य विद्यालय बामडोल में शुक्रवार को सहायक अध्यापक अनुप कुमार जाना सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बच्चों ने ओर से पूर्व छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक को माला पहनाकर व विभिन्न उपहार भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने शानदार नृत्य गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर प्रधानाध्यापक…

Read More

घाटशिला उपचुनाव: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, सभी कोषांगों को दिए आवश्यक निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कम्यूनिकेशन प्लान, मॉक ड्रिल, मास्टर ट्रेनरों की दक्षता जांच, वाहनों की उपलब्धता व जीपीएस ट्रैकिंग, ईवीएम डिस्पैच-रिसिविंग की तैयारी तथा मतदान केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं (AMF) की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान में अब केवल 10 दिन…

Read More

नशे में धुत् स्कॉर्पियो चालक ने मारी टक्कर, दो घायल – वाहन बिजली के खंभे से टकराया राष्ट्र संवाद संवाददाता आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 में शुक्रवार देर शाम एक नशे में धुत् स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो (JH10BS4040) तेज रफ्तार में मानगो की ओर से परडीह की दिशा में जा रही थी, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नशे में…

Read More