मध्य विद्यालय बामडोल के शिक्षक को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मध्य विद्यालय बामडोल में शुक्रवार को सहायक अध्यापक अनुप कुमार जाना सेवानिवृत्त हो गए। विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। शिक्षकों ने उन्हें माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बच्चों ने ओर से पूर्व छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक को माला पहनाकर व विभिन्न उपहार भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने शानदार नृत्य गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्र शेखर बेरा ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। छात्र-छात्राओं का हमेशा सही मार्गदर्शन करते रहे। उनके शिक्षा से लाभान्वित होकर कई छात्र-छात्राओं ने अपना करियर बनाया तथा समाज में एक मिसाल कायम की।
मौके पर शिक्षक पुलिन बिहारी कुईला, अजीत कुमार पात्र, संजीव साव, देबेंदु घोष, अनुपमा साव उपस्थित थे विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

