Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गम्हरिया और कांड्रा थाना परिसर से एकता रैली निकाली गई
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गम्हरिया और कांड्रा थाना परिसर से एकता रैली निकाली गई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गम्हरिया और कांड्रा थाना परिसर से एकता रैली निकाली गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गम्हरिया और कांड्रा थाना परिसर से एकता रैली निकाली गई। गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, कांड्रा थाना परिसर से थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में निकाली गई रैली में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थाना परिसर से प्रारंभ होकर यह रैली मुख्य बाजार, स्कूल रोड होते हुए पुनः थाना परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने ‘एकता में शक्ति है’, ‘राष्ट्र की शान हमारी पहचान’ आदि जैसे नारे लगाकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और एकजुटता का संदेश फैलाया। इस दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आपसी भाईचारा और एकता आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। अंत में सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई जिसमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गम्हरिया और कांड्रा थाना परिसर से एकता रैली निकाली गई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधरती आबा बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक
    Next Article क्या बिहार की राजनीति बाहुबल और बदले की छाया से कभी मुक्त हो पाएगी?

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.