धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक
11 से 15 नवंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम, 18 से 28 नवंबर तक “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में 15 नवंबर को मनाए जाने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जयदीप तिग्गा सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने कहा कि 11 से 15 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे — 11 नवंबर को रन फॉर झारखंड, 12 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 नवंबर को साइकिल रैली और 15 नवंबर को बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण व जिला स्तरीय समारोह।
उन्होंने सभी प्रतिमाओं के रंग-रोगन, सरकारी भवनों की साफ-सफाई व सजावट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

