Author: dhiraj Kumar

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, सांसद विद्युत महतो ने कहा- सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत के पहले गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व…

Read More

न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत को भारत का 53 वा मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दिया है l श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत को भेजे शुभकामना में लिखा है कि न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के न्यायिक क्षेत्र के लंबे अनुभव का लाभ भारत की न्यायपालिका को मिलेगा और पूरे विश्व में भारतीय न्यायपालिका और भी गौरवांवित और महिमामंडित होंगी l श्री…

Read More

जमशेदपुर में चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर, खेतों में गिरा धान, किसानों की बढ़ी चिंता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चक्रवाती तूफान मोन्था का असर जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में दिखने लगा है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई इलाकों में खेतों में लगे धान की फसल हवा और बारिश से गिर गई, जिससे किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर धान की कटाई शुरू होनी थी, लेकिन लगातार बारिश से फसल खेतों में ही गिर पड़ी…

Read More

जमशेदपुर में 1 नवंबर से शुरू होगी थर्ड आईबीएफएफ नॉर्थ सेंट्रल ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में थर्ड महिला एवं पुरुष आईबीएफएफ नॉर्थ सेंट्रल ब्लाइंड फुटबॉल जोनल चैंपियनशिप का आगाज़ 1 नवंबर से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 3 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जगन्नाथ बहरा और सचिन सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं — जिनमें महिला वर्ग की 6 और पुरुष वर्ग की 8 टीमें शामिल हैं। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में नेत्रहीन खिलाड़ी घुंघरू की आवाज…

Read More

घाटशिला उप-निर्वाचन: मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उप-निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण महिला विश्वविद्यालय, सिदगोड़ा में 30 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ। पहले दिन PO और P1 को तथा दूसरे दिन P2 व P3 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र का आधार है, इसलिए सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और पारदर्शिता से…

Read More

सत्ता धारी दल को घाटशिला चुनाव में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नही – आजसू राष्ट्र संवाद संवाददाता आजसू पार्टी द्वारा घाटशिला विधानसभा चुनाव को लेकर एक पत्रकार वार्ता कर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने बताया कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है जनता के साथ वादाखिलाफी किया है सरकार को स्पष्ट करना चाहिए की नगर निकाय का चुनाव में हाईकोर्ट से लताड़ के बाद नींद क्यू खुली है सरकार को स्पष्ट करना चाहिए की 5 लाख नौकरी का वायदा क्या हुआ , सरकार को स्पष्ट करना चाहिए की बेरोजगारी भत्ता कब देंगे ,सरकार नियोजन…

Read More

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशपर्व पर प्रभात फेरी का शुभारंभ, संगत ने भक्ति भाव से लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशपर्व को समर्पित प्रभात फेरी का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः साकची गुरु नानक नगर से किया गया। गुरु की महिमा का कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी जैसे-जैसे गलियों से गुजरी, श्रद्धालु संगत भाव-विभोर होकर जुड़ती गई और पूरे क्षेत्र में “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जयकारे गूंज उठे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची ने प्रकाशपर्व से पूर्व प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरियों का रूट चार्ट जारी किया।…

Read More

पूर्व विधायक स्व. दीनानाथ पांडेय की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्रद्धेय दिनानाथ पांडेय स्मारक समिति की ओर से लक्ष्मीनगर स्थित पंडित दीनदयाल भवन में भाजपा के पूर्वी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं हिंदू हृदय सम्राट स्व. दीनानाथ पांडेय की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, समाजसेवी संस्था खुशी – एक मुस्कान लाने की के संरक्षक शिव शंकर सिंह सहित अनेक समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर स्व. पांडेय के भतीजे रामाशीष पांडेय और पोते सिद्धार्थ पांडेय…

Read More

जिला कांग्रेस ने पटेल जयंती और इंदिरा गांधी शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। नेताओं ने दोनों महान हस्तियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि पटेल जी ने रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत का निर्माण किया, वहीं इंदिरा गांधी ने बैंक, कोयला व चीनी उद्योगों का राष्ट्रीयकरण कर…

Read More

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में आज देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र की एकता और अखंडता…

Read More