Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशपर्व पर प्रभात फेरी का शुभारंभ, संगत ने भक्ति भाव से लिया हिस्सा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशपर्व पर प्रभात फेरी का शुभारंभ, संगत ने भक्ति भाव से लिया हिस्सा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशपर्व पर प्रभात फेरी का शुभारंभ, संगत ने भक्ति भाव से लिया हिस्सा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशपर्व को समर्पित प्रभात फेरी का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः साकची गुरु नानक नगर से किया गया। गुरु की महिमा का कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी जैसे-जैसे गलियों से गुजरी, श्रद्धालु संगत भाव-विभोर होकर जुड़ती गई और पूरे क्षेत्र में “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जयकारे गूंज उठे।

     

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची ने प्रकाशपर्व से पूर्व प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरियों का रूट चार्ट जारी किया। प्रधान सरदार निशान सिंह व पूर्व महामंत्री परमजीत सिंह काले ने बताया कि व्यवस्थाओं के संचालन हेतु उप-समिति का गठन किया गया है, जिसमें हरविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह और सुरजीत सिंह छीते शामिल हैं।

     

    प्रभात फेरी 1 से 4 नवंबर तक क्रमशः पुरानी काशीडीह, बगान एरिया, न्यू काशीडीह, बाराद्वारी, रिफ्यूजी कॉलोनी, सीतारामडेरा और ठाकुरबाड़ी रोड क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। फेरी प्रतिदिन सुबह 3 बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रस्थान करेगी।

     

    कमेटी ने बताया कि प्रभात फेरी का उद्देश्य प्रकाशपर्व की सूचना देना ही नहीं, बल्कि गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है। इच्छुक परिवार अपने घर पर प्रभात फेरी का स्वागत करने हेतु 8210248895 पर संपर्क कर सकते हैं।

    गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशपर्व पर प्रभात फेरी का शुभारंभ संगत ने भक्ति भाव से लिया हिस्सा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक स्व. दीनानाथ पांडेय की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई
    Next Article सत्ता धारी दल को घाटशिला चुनाव में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नही – आजसू 

    Related Posts

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.