Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल: नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में आज देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय इतिहास के ऐसे अद्वितीय व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश की राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत की 562 रियासतों को एकजुट कर भारत गणराज्य का निर्माण किया, जो विश्व इतिहास की एक अनोखी मिसाल है।
    *डॉ. पांडे* ने छात्रों से कहा कि वे सरदार पटेल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति, अनुशासन, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा के मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने हमें यह सिखाया कि “राष्ट्र की एकता और अखंडता सबसे ऊपर है।”

    कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों ने देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

    इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य जयदीप पांडे, एडवोकेट निखिल कुमार,शिक्षकगण शांति राम महतो,भगत लाल तेली,प्रकाश महतो,शुभम साहू, देवाशीष मंडल, संजीत कुमार महतो,शशि प्रकाश महतो, पवन कुमार महतो,अजय मंडल,कर्मचारी कृष्णा पद महतो, गौरव महतो,एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत की एकता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

    चांडिल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई लुपुंगडीह सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती नारायण प्राइवेट आईटीआई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीति और प्रयोगात्मक दृष्टि से ‘क्लाउड सीडिंग’ एक साहसिक शुरुआत
    Next Article जिला कांग्रेस ने पटेल जयंती और इंदिरा गांधी शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.