Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, सांसद विद्युत महतो ने कहा- सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, सांसद विद्युत महतो ने कहा- सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, सांसद विद्युत महतो ने कहा- सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत के पहले गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘सरदार पटेल अमर रहें’ , ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाये।

     

    इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार बताते हुए कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की भूमिका अतुलनीय है। सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने के महत्व को समझा और 562 रियासतों का न सिर्फ विलय करवाया बल्कि उस दौरान जूनागढ़ और हैदराबाद का भी विलय करवाया। उन्हीं का प्रयास था कि यह दोनों आज भारत का हिस्सा हैं। सांसद ने कहा कि सरदार पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरा कर रही है।

     

    वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। सरदार पटेल त्याग की प्रतिमूर्ति थे जिन्होंने देश के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी का भी त्याग कर दिया। उनके जीवन संघर्ष को हम सभी को आत्मसात करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए l

     

    वहीं, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि आज का दिन हम सबको याद दिलाता है कि भारत की शक्ति हमारी एकता और विविधता में निहित है। सरदार पटेल के जीवन आदर्शों पर चलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और समृद्ध भारत के निर्माण को हम सब संकल्पित हैं।

     

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, सुबोध झा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ, सागर राय, मंजीत सिंह, रमेश बास्के आईटी सेल संयोजक बिनोद सिंह, सह संयोजक उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा समेत मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, युवराज सिंह, पवन सिंह, राकेश दुबे, मनोज सिंह, एस कार्तिक व अन्य मौजूद रहे।

    प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार सांसद विद्युत महतो ने कहा- सरदार पटेल के 'एक भारत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई 
    Next Article टाटा ब्लू स्कोप स्टील लिमिटेड में त्रिपक्षीय वार्ता सम्पन्न, नेशनल हॉलीडे पर मजदूरों को अतिरिक्त हाजिरी देने पर बनी सहमति

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.