Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन — एसडीओ के नेतृत्व में नागरिकों से मतदान की अपील
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन — एसडीओ के नेतृत्व में नागरिकों से मतदान की अपील

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन — एसडीओ के नेतृत्व में नागरिकों से मतदान की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला, 30 अक्टूबर : 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में बुधवार को मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चंद्र ने किया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण और विद्यार्थी शामिल हुए।

    कैडेट्स ने हाथों में तख्तियाँ लेकर ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ और ‘आपका वोट, आपका अधिकार’ जैसे नारों के साथ क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया।

    अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चंद्र ने उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर है। सभी मतदाता 11 नवंबर 2025 को मतदान अवश्य करें।”

    उन्होंने बताया कि घाटशिला अनुमंडल में SVEEP के तहत लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और स्थानीय निकाय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता शपथ भी ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अन्य नागरिकों को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि SVEEP कार्यक्रम नागरिकों को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करना है।

    घाटशिला में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन — एसडीओ के नेतृत्व में नागरिकों से मतदान की अपील
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    Next Article बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 7 दिसंबर से

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.