Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी

    आम जनता एवं व्यवसायियों ने बंद का किया समर्थन।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा में एनएच-220 पर आदिवासी युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी झारखंड ने हेमंत सरकार की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सफल बंद का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने इस घटना को झारखंड की लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला करार देते हुए इसे आदिवासी समाज की आवाज़ को कुचलने का प्रयास बताया।

    पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार अब जनता की आवाज़ से डरने लगी है। उन्होंने कहा जो सरकार अपने ही राज्य के आदिवासी युवाओं पर लाठी चलवाती है, वह जनता के विश्वास को खो चुकी है। चाईबासा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे लोगों पर रात के अंधेरे में पुलिसिया अत्याचार इस बात का प्रमाण है कि झारखंड में लोकतंत्र नहीं,तानाशाही चल रही है। भाजपा आदिवासी समाज के साथ है और इस अन्याय के ख़िलाफ़ सड़कों से विधानसभा तक आवाज़ बुलंद करेगी।

     

    *बंद में आम जनता का मिला भरपूर समर्थन:आदित्य साहू*

     

    भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह बंद पूरी तरह से सफल रहा और इसे जनता का व्यापक समर्थन मिला। उन्होंने कहा लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जनता का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन हेमंत सरकार हर विरोधी आवाज़ को लाठी और गोली से दबाना चाहती है। चाईबासा बाईपास पर भारी वाहनों की वजह से पिछले एक वर्ष में 154 लोगों की मौत हो चुकी है, और जनता केवल सुरक्षा की मांग कर रही थी। सरकार की संवेदनहीनता ने आज आदिवासियों को अपने ही राज्य में असुरक्षित महसूस करने पर मजबूर कर दिया है।

    यह घटना हेमंत सरकार की जनविरोधी मानसिकता का परिचायक है: चंपई सोरेन

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा की आदिवासी समाज की नो-एंट्री जैसी जनहित मांग पर गोलियां और लाठियाँ चलवाना हेमंत सरकार की बर्बरता को दर्शाता है। यह वही सरकार है जो खुद को आदिवासी हितैषी बताती है, लेकिन अब उन्हीं के ख़िलाफ़ बर्बरता पर उतर आई है। आने वाले घाटशिला उपचुनाव में आदिवासी समाज इस तानाशाही का जवाब अपने वोट से देगा।

     

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बंद को जनता की आवाज़ बताया।उन्होंने कहा चाईबासा और सरायकेला के लोग अब अन्याय के ख़िलाफ़ एकजुट हो चुके हैं। भाजपा के नेतृत्व में जनता का यह आंदोलन हेमंत सरकार को चेतावनी है कि अगर राज्य में आदिवासियों पर दमन जारी रहा, तो पूरा झारखंड सड़कों पर उतर आएगा। लोकतंत्र में पुलिसिया अत्याचार की कोई जगह नहीं है। सरकार को तुरंत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

    बंद में जनता का व्यापक समर्थन

    कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाया। व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे और आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया गया।

     

    सरायकेला खरसावाँ में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीरा मुंडा, उदय सिंह देव इत्यादि और पश्चिमी सिंहभूम में बड़कुंवार गगराई, गीता कोड़ा, और गीता बालमुचू ने भी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।

    चाईबासा में आदिवासी युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां बंद पूर्णतः सफल: बाबूलाल मरांडी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: फायरिंग कांड के शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला मुठभेड़ में घायल, आकाश सिंह उर्फ लालू गिरफ्तार , सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ाव का खुलासा
    Next Article चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का कोल्हान बंद, सरायकेला में मीरा मुंडा और उदय सिंहदेव के नेतृत्व में निकला प्रदर्शन

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    May 27, 2026

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.