Author: dhiraj Kumar

बजरंगदल जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर उत्कल एसोसिएशन में संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में उत्कल एसोसिएशन, साकची में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विश्व हिंदू परिषद–बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने 1990 में अयोध्या में बलिदान हुए कोठारी बंधुओं और कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान किया। संयोजक चंदन दास ने बताया कि 1990 में 30 अक्टूबर को अयोध्या में कोठारी बंधुओं ने विवादित ढांचे पर भगवा ध्वज फहराया था, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में सैकड़ों कारसेवक शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में बजरंगदल प्रतिवर्ष देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित करता है।…

Read More

जहां नारी का वास होता है वहां देवताओं का निवास होता है:कविता परमार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रसुनचोपा में संकुल स्तरीय “बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालय से आये प्रधानाचार्य, आचार्य, बंधु -भगिनी एवं अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कविता परमार (जिला परिषद बागबेड़ा), भोला प्रसाद (बिरसानगर विद्यालय के अध्यक्ष), श्रीमती देवी भूमि (मुखिया हल्दी पोखर), श्री सूरज मंडल (जिला परिषद पोटका-2), श्री रंजन राय (संकुल प्रमुख बागबेड़ा), श्री अभिलाष गिरी (बिरसानगर प्रधानाचार्य), श्री सुमन बेसरा ( हेंसल प्रधानाचार्य),श्री सुशील हांसदा (स्थानीय विद्यालय समिति…

Read More

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से तुलसी भवन में जागृति भाग – चार और ग्राहक पंचायत परिचय वर्ग का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से आज तुलसी भवन के मानस कक्ष में जागृति भाग चार और ग्राहक पंचायत परिचय वर्ग का आयोजन किया गया । महिला सामर्थ्य सम्मान जागृति – भाग 4 के अंतर्गत समाज के कुल 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया जो विभिन्न तरीकों से समाज के लिए और साधनहीन बालक बालिकाओं के लिए सेवारत हैं।‌ इनके नाम हैं:– रजनी लाहेल ( सर्प रक्षक टीम की…

Read More

मानगो पेयजल परियोजना का हस्तांतरण एकमुश्त हो, चरणबद्ध नहीं : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो पेयजल परियोजना का हस्तांतरण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मानगो नगर निगम को एकमुश्त रूप में होना चाहिए, चरणबद्ध नहीं। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण से पहले परियोजना की अद्यतन स्थिति स्पष्ट होनी जरूरी है — जैसे इंटेक वेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पानी टंकियों की कार्यशीलता, पाइपलाइन की लंबाई व स्थिति, और अब तक आए तकनीकी अवरोध। राय ने कहा कि पेयजल आपूर्ति किन क्षेत्रों में नियमित रही और किन इलाकों में…

Read More

घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के पश्चात घाटशिला उपचुनाव में पार्टी गतिविधियों में भाग लेने के क्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर हुआ। साउथ बिहारएक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर पहुंचने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के वरीय नेताओं, विभिन्न मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी…

Read More

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बड़ा बयान एसआईआर’ एवं बंग्लादेशी जैसे मुद्दों को उठाना हास्यास्पद: हिदायतुल्ला खान राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह झामुमो के कद्दावर नेता हिदायतुल्लाह खान ने भाजपा पर ‘एसआईआर’ एवं बंग्लादेशी जैसे मुद्दों को उठाने को हास्यास्पद करार दिया है। श्री खान ने कहा कि भाजपा शहरों के नाम बदलते बदलते अब देश का भूगोल भी भूल गई है। उन्होंने कहा घाटशिला से कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है फिर बंग्लादेशी घाटशिला में कैसे आ सकते हैं। श्री खान ने कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा केंद्र…

Read More

एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की साजिश रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास एवं उनकी टीम की सक्रियता से पुराने मामले में (डकैती की योजना बना रहे )दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एमजीएम थाना कांड संख्या-137/24, दिनांक 05 अगस्त 2024 के तहत की गई। मामला धारा 310(4)/310(5) BNS व 25(1-B)a/26/35 Arms Act 1959 के अंतर्गत दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल सिंह नामदा बस्ती, थाना–गोलमुरी और जोगेंद्र सिंह उर्फ कोरिया डॉन केबलटाउन, थाना–गोलमुरी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक…

Read More

‘तुलसी भवन में नगर के कवियों ने कविता पाठ किया’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉo यमुना तिवारी व्यथित ने किया । दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना श्रीमती नीता सागर चौधरी ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित…

Read More

घाटशिला उपचुनाव: सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने मैदान में उतरे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घाटशिला में डेरा डाल दिया है। वे लगातार क्षेत्र के गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और मतदाताओं से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। बन्ना गुप्ता ने कहा कि घाटशिला की जनता स्व. रामदास दा को सच्ची श्रद्धांजलि उसी दिन देगी जब उनके भाई…

Read More

पाणिनी उत्सव समिति की तृतीय बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पाणिनी उत्सव समिति की तृतीय बैठक राजदेव सिन्हा की अध्यक्षता में पीएमश्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी जमशेदपुर में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन से संबंधित अनेक बिंदुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। समिति के सचिव चंद्रदीप पाण्डेय ने बताया कि उत्सव का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें संस्कृत भाषा एवं तकनीकी क्षेत्र के चार मूर्धन्य विद्वान अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित श्लोक पाठ, प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं माहेश्वर सूत्र के लयबद्ध पाठ का आयोजन प्रथमतः विद्यालय-महाविद्यालय…

Read More