Author: dhiraj Kumar

‘ORS’ शब्द के दुरुपयोग पर सख्ती — एफ.एस.एस.ए.आई. निर्देशों के अनुपालन में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां:आदित्यपुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुबीर रंजन ने एफ.एस.एस.ए.आई. (FSSAI) के नवीन निर्देशों के अनुपालन हेतु मंगलवार को विभिन्न मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और लेबल की जाँच की गई। श्री रंजन ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने यह स्पष्ट किया है कि अब किसी भी खाद्य या पेय उत्पाद के ब्रांड, ट्रेडमार्क या लेबल में “ORS” शब्द का प्रयोग नहीं किया…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम में 10 नवंबर से शुरू होंगे 11 एकलव्य आवासीय विद्यालय राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिलादंडाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं परियोजना निदेशक-आईटीडीए जयदीप तिग्गा की मौजूदगी में जिले के 12 एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि तोरसुंदरी (खूंटपानी) विद्यालय पहले से संचालित है, जबकि 11 नए एकलव्य विद्यालय — नोआमुंडी, मनोहरपुर, सोनुआ, गुदड़ी, मंझारी, मझगांव, टोंटो, हाटगम्हरिया, तांतनगर, गोईलकेरा और कुमारडुंगी — में पठन-पाठन कार्य 10 नवंबर 2025 से प्रारंभ होगा। इनमें पांच पेरेंट्स एवं पांच सिस्टर विद्यालय हैं। उपायुक्त ने…

Read More

घाटशिला उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ा भाजपा-जेमएम आमने-सामने, मरांडी बोले– झामुमो को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। बयानबाज़ी और जनसभाओं के दौर के बीच उपचुनाव का माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो को अपने ही कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को खुद…

Read More

उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों ने जताया भरोसा, विकास कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षदों द्वारा निगम की कार्यशैली के विरोध में शुरू किया गया आमरण अनशन सशर्त समाप्त किए जाने के बाद सोमवार को एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने की। बैठक के दौरान पूर्व पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग रखी। इस पर उपनगर आयुक्त ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी…

Read More

जमशेदपुर पुलिस ने किया हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग मामले का खुलासा प्रिंस खान गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए भूईयाडीह निवासी हरेराम सिंह फायरिंग कांड का खुलासा जमशेदपुर पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के दो शूटर — राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और राजेश गिरि उर्फ दांतू — को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने पाण्डेय घाट के पास से एक सफेद स्कूटी (JH-05DM-4568) के साथ धर दबोचा। इनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।…

Read More

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म ! राष्ट्र संवाद संवाददाता उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जो न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज की गहरी खामियों को उजागर करता है। किशोरी खुर्दही बाजार में फुफेरी बहन के यहां रह रही थी। परिवार से नाराज होकर देर रात अकेली घर से निकल पड़ी। रास्ते में आरोपी मनोज साहू ने उसे शरण का लालच देकर होटल अमन सागर ले गया और…

Read More

घाटशिला में बदलाव का माहौल, जनता अबुआ सरकार से नाराज़ :चंपई सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी, 3 नवंबर — घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मुसाबनी के फॉरेस्ट ब्लॉक में भाजपा की चुनावी बैठक आयोजित हुई, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। सभा में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे क्षेत्र में बदलाव के माहौल का स्पष्ट संकेत मिला। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड की तथाकथित अबुआ सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और मूलवासियों को बार-बार ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि “नगड़ी, सिरमटोली, भोगनाडीह से लेकर चाईबासा तक जब भी…

Read More

घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने साधा जनसंपर्क, भानु प्रताप शाही बोले – “हर गांव-टोला तक विकास की गारंटी भाजपा की” राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरे क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। मुसाबनी के धर्मबहाल पंचायत, गोपालपुर और भादुवा पंचायतों में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, विधायक अमित यादव, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। भानु प्रताप शाही ने कहा कि “घाटशिला के हर गांव और हर टोले तक विकास की रोशनी…

Read More

घाटशिला उपचुनाव में सीएम हेमंत सोरेन की हुंकार यह आदिवासी, मजदूर और किसानों की लड़ाई है राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: घाटशिला उपचुनाव को लेकर मुसाबनी स्थित मार्शल ग्राउंड में आज आयोजित भव्य जनसभा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में जनसमर्थन जुटाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान वही प्रतिनिधि कर सकता है जो जनता के बीच रहकर कार्य करता हो। उन्होंने कहा कि “यह वर्गीय संघर्ष है — यह व्यापारियों की पार्टी नहीं, बल्कि आदिवासी, दलित, मजदूर, पिछड़ा, किसान और मूलवासी की पार्टी है।” मुख्यमंत्री ने मोदी…

Read More

मीरजापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 211 जोड़ों का विवाह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता शशि भूषण दूबे कंचनीय /मोहम्मद अमीन शेख मीरजापुर, 3 नवंबर — समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में मेगा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 211 जोड़ों (अनुसूचित जाति के 134, पिछड़ा वर्ग के 76 और अल्पसंख्यक वर्ग के 1) का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया। इस…

Read More