मीरजापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 211 जोड़ों का विवाह संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
शशि भूषण दूबे कंचनीय /मोहम्मद अमीन शेख
मीरजापुर, 3 नवंबर — समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में मेगा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 211 जोड़ों (अनुसूचित जाति के 134, पिछड़ा वर्ग के 76 और अल्पसंख्यक वर्ग के 1) का विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया।
इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को ₹1 लाख की सहायता दी जा रही है, जिसमें ₹60,000 कन्या के खाते में, ₹25,000 गृहस्थी सामग्री में और ₹15,000 आयोजन खर्च के रूप में दिए जाते हैं। जनप्रतिनिधियों ने इसे गरीब परिवारों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया।

