Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने किया हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग मामले का खुलासा
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पुलिस ने किया हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग मामले का खुलासा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस ने किया हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग मामले का खुलासा

    प्रिंस खान गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए भूईयाडीह निवासी हरेराम सिंह फायरिंग कांड का खुलासा जमशेदपुर पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के दो शूटर — राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और राजेश गिरि उर्फ दांतू — को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने पाण्डेय घाट के पास से एक सफेद स्कूटी (JH-05DM-4568) के साथ धर दबोचा। इनके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

     

    2 नवंबर की रात करीब 1 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों शूटर मानगो बस स्टैंड की ओर जा रहे हैं और उनके पास हथियार हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तत्परता दिखाते हुए टीम ने रात्रि गश्ती दल और टाइगर मोबाइल की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

     

    गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान गैंग से जुड़े हैं और हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि यह फायरिंग 10 अक्तूबर 2025 को रंगदारी नहीं देने के कारण की गई थी। इस घटना के बाद सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 135/2025 दर्ज की गई थी।

     

    अनुसंधान के क्रम में पहले ही मुख्य षड्यंत्रकारी आकाश सिंह और पुलिस मुठभेड़ में शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि साजिशकर्ता दशरथ शुक्ला को रांची पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था।

     

    इन दोनों शूटरों की गिरफ्तारी से पुलिस को संगठित अपराध पर नकेल कसने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

    जमशेदपुर पुलिस ने किया हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग मामले का खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म !
    Next Article उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों ने जताया भरोसा, विकास कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.