अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से तुलसी भवन में जागृति भाग – चार और ग्राहक पंचायत परिचय वर्ग का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से आज तुलसी भवन के मानस कक्ष में जागृति भाग चार और ग्राहक पंचायत परिचय वर्ग का आयोजन किया गया ।
महिला सामर्थ्य सम्मान जागृति – भाग 4 के अंतर्गत समाज के कुल 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया जो विभिन्न तरीकों से समाज के लिए और साधनहीन बालक बालिकाओं के लिए सेवारत हैं। इनके नाम हैं:–
रजनी लाहेल ( सर्प रक्षक टीम की सदस्य हैं )
आरती सिन्हा, योग प्रशिक्षक हैं।
पुष्पा वर्मा, नर्स के रूप में मानवता की सेवा करती हैं ।
तारामती महतो, एक नयी दिशा संस्था के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करती हैं, चित्रकला सिखाती हैं ।
बबीता देवी, योग की निःशुल्क शिक्षा देती हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में मंच पर उपस्थित थी वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सरित किशोरी और पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष पप्पू सिंह । अपने वक्तव्य में डॉक्टर सरित किशोरी ने कहा कि स्त्री सदैव सशक्त रही हैं पर इस शक्ति को समाज की जागृति और राष्ट्र की उन्नति हेतु भी लगायें। ग्राहक पंचायत संगठन इस तरह के अभियान में गतिशील है और बहुत ही उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह ने अपने आशीर्वचन में कहा कि ग्राहक पंचायत, महिला आयाम के बैनर तले महिलाओं के बीच बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन और जागरण का कार्य हो रहा है जो अनुपम प्रयास है।
ग्राहक गीत प्रस्तुत किया प्रचार प्रसार टोली की सदस्य डॉली परिहार ने और संगठन मंत्र का वाचन किया पूर्वी सिंहभूम जिला पर्यावरण आयाम प्रमुख कुमार अमलेंदु ने ।
अतिथियों का परिचय करवाया प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर कल्याणी कबीर ने। कार्यक्रम के विषय पर जानकारी देते हुए डॉक्टर अनीता शर्मा ने कहा कि
राष्ट्र की शक्ति जागृत नारी शक्ति में है और इसी शक्ति के अभिनंदन हेतु जागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और आज इसी श्रृंखला का चौथा भाग है।
ग्राहक पंचायत संगठन के लक्ष्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय जी ने और कहा कि हर व्यक्ति में ग्राहकीय बोध और अधिकारों के प्रति जागरूकता बनी रहे, इसी दिशा में यह संगठन कार्य करता है।
महिला आयाम के द्वारा अब तक हुए कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कुछ प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी ने बताया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी नए महिला सदस्यों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम का सशक्त और सुमधुर संचालन किया पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनी रंजन जी ने।
धन्यवाद ज्ञापन किया पूर्वी सिंहभूम जिला महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने और कल्याण मंत्र का वाचन किया सह प्रमुख विजयलक्ष्मी जी ने।
कार्यक्रम के व्यवस्था पक्ष का कुशल प्रबंधन किया प्रांत संगठन मंत्री श्री वी प्रभु, शंभू जायसवाल,अंकेश भुईयां,सुकुमार ,सुदीप कुमार ,राकेश ने।
कार्यक्रम में कुमारी वंदना ,विजय लक्ष्मी बेदुला, योगिता नायडू ,माधुरी मिश्रा ,अनी अमृता, डॉ आशा गुप्ता, ममता कर्ण,मौसमी, नीलम पेरिवाल, रीना पारितोष, मीरा गुप्ता ,कुसुम, आशा गुप्ता,करूणा पांडे, उमा गुप्ता,आरती श्रीवास्तव विपुला,
प्रियंका महंता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

