Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जहां नारी का वास होता है वहां देवताओं का निवास होता है:कविता परमार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जहां नारी का वास होता है वहां देवताओं का निवास होता है:कविता परमार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जहां नारी का वास होता है वहां देवताओं का निवास होता है:कविता परमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रसुनचोपा में संकुल स्तरीय “बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालय से आये प्रधानाचार्य, आचार्य, बंधु -भगिनी एवं अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कविता परमार (जिला परिषद बागबेड़ा), भोला प्रसाद (बिरसानगर विद्यालय के अध्यक्ष), श्रीमती देवी भूमि (मुखिया हल्दी पोखर), श्री सूरज मंडल (जिला परिषद पोटका-2), श्री रंजन राय (संकुल प्रमुख बागबेड़ा), श्री अभिलाष गिरी (बिरसानगर प्रधानाचार्य), श्री सुमन बेसरा ( हेंसल प्रधानाचार्य),श्री सुशील हांसदा (स्थानीय विद्यालय समिति संरक्षक), श्री कमल लोचन मंडल (स्थानीय विद्यालय अध्यक्ष), श्री मानस कुमार कर (स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किये।

    प्रधानाचार्य मानस कुमार कर के द्वारा सभी मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का परिचय कराया गया।इसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

    मुख्य अतिथि जिप सदस्या श्रीमती कविता परमार ने ” नारी शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि किस तरह महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, जहां नारियों का वास होता है वही देवताओं का वास होता है।

    हल्दीपोखर की मुख्य श्रीमती देवी भूमि ने बालिकाओं के विकास से संबंधित बातें बताई जिसमें उन्होंने विद्यालय के बहनों को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किये।

     

    इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इसमें तीन वर्गों के बहनों ने भाग लिया। शिशु वर्ग ,बाल वर्ग ,किशोर वर्ग।

    प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बहनों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

    बिरसानगर के अध्यक्ष भोलानाथ द्वारा आशीर्वचन के रूप में बहनों को उत्साहित किया तथा विद्यालय समिति के संरक्षण श्री सुशील कुमार हांसदा जी द्वारा आशीर्वचन के रूप में बहनों को आशीर्वाद तथा उज्जवल भविष्य की कामना किये।

    बिरसानगर के प्रधानाचार्य श्री अभिलाष गिरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

    वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

    gods reside there: Kavita Parmar Where women reside
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से तुलसी भवन में जागृति भाग – चार और ग्राहक पंचायत परिचय वर्ग का आयोजन
    Next Article बजरंगदल जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर उत्कल एसोसिएशन में संपन्न

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.