बजरंगदल जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर उत्कल एसोसिएशन में संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व में उत्कल एसोसिएशन, साकची में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विश्व हिंदू परिषद–बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने 1990 में अयोध्या में बलिदान हुए कोठारी बंधुओं और कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान किया।
संयोजक चंदन दास ने बताया कि 1990 में 30 अक्टूबर को अयोध्या में कोठारी बंधुओं ने विवादित ढांचे पर भगवा ध्वज फहराया था, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में सैकड़ों कारसेवक शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में बजरंगदल प्रतिवर्ष देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित करता है।
इस अवसर पर कुल 117 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में दीपक बजरंगी, प्रवीण सिंह मौर्य, अरुण सिन्हा, सुजीत साहू, अजय गुप्ता, चंद्रिका भगत, दीपक वर्मा, विवेक शर्मा, प्रतीक रॉय, उत्तम कुमार दास, शोभा पाठक, ज्योत्सना सरकार, रितेश ओझा, मनीष सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

