Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, बोले– दवाओं की खरीद निविदा से हो, छुपाया क्यों जा रहा जांच प्रतिवेदन?
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, बोले– दवाओं की खरीद निविदा से हो, छुपाया क्यों जा रहा जांच प्रतिवेदन?

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, बोले– दवाओं की खरीद निविदा से हो, छुपाया क्यों जा रहा जांच प्रतिवेदन?

    जांच समिति का प्रतिवेदन नहीं देने पर जताई नाराजगी

    कहा– विभाग विधानसभा में दिये आश्वासन की कर रहा अवहेलना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदस्य होने के बावजूद विभाग उन्हें मांगी गई जानकारी नहीं दे रहा है। राय ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर दवाओं की खरीद पूरी तरह निविदा प्रक्रिया से करने और जांच समिति का प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांग की है।

     

    उन्होंने बताया कि दवा खरीद में पारदर्शिता लाने को लेकर गठित त्रिसदस्यीय जांच समिति का प्रतिवेदन विभाग के पास उपलब्ध है, पर न तो उन्हें दिया गया और न ही विधानसभा को। राय ने कहा कि विभाग की यह चुप्पी संदेहास्पद है और इससे उसकी कार्य-संस्कृति पर सवाल खड़ा होता है।

     

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग ने उसी प्रतिवेदन का हवाला देकर सरकारी कंपनियों से ऊँची कीमतों पर दवाएं खरीदने का निर्देश फिर जारी कर दिया, जबकि अन्य राज्यों में दवा खरीद प्रतिस्पर्धी निविदा के जरिए होती है।

     

    सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि दवा खरीद में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और जांच प्रतिवेदन समेत भारत सरकार के औषधि विभाग का मंतव्य उन्हें उपलब्ध कराया जाए।

    छुपाया क्यों जा रहा जांच प्रतिवेदन? बोले– दवाओं की खरीद निविदा से हो सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजरंगदल जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर उत्कल एसोसिएशन में संपन्न
    Next Article कांग्रेस भवन रांची में जिलाध्यक्षों व पर्यवेक्षकों की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.