Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बड़ा बयान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बड़ा बयान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बड़ा बयान

    एसआईआर’ एवं बंग्लादेशी जैसे मुद्दों को उठाना हास्यास्पद: हिदायतुल्ला खान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह झामुमो के कद्दावर नेता हिदायतुल्लाह खान ने भाजपा पर ‘एसआईआर’ एवं बंग्लादेशी जैसे मुद्दों को उठाने को हास्यास्पद करार दिया है। श्री खान ने कहा कि भाजपा शहरों के नाम बदलते बदलते अब देश का भूगोल भी भूल गई है। उन्होंने कहा घाटशिला से कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है फिर बंग्लादेशी घाटशिला में कैसे आ सकते हैं। श्री खान ने कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार का दायित्व है, फिर पिछले ११ वर्षों से केंद्र सरकार घुसपैठियों को लेकर क्यों कार्रवाई नहीं करती। श्री खान ने कहा निर्वाचित आयोग एवं भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व एसआईआर को लेकर खूब नौटंकी की, नतीजा क्या मिला विदेशी नागरिकों के नाम पर ३०० नेपाल और बांग्लादेश के हिन्दू मिले। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए बिहार की आठ करोड़ जनता को कतार में खड़ा कर दिया। उन्हों ने कहा कि भाजपा लोगों को ठग रही है और वह अब मुद्दा विहीन हो गई है।

    पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन द्वारा लगातार उठाए जा रहे मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए हिदायतुल्ला खान ने चंपई सोरेन पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, “उन्होंने चोला बदल दिया है, इसलिए उनके बोल भी बदल गए हैं।घाटशिला में उनका कोई प्रभाव नहीं है उनका राजनीतिक वजूद भाजपा ने समाप्त कर दिया है।”

    घाटशिला में झामुमो की जीत का दावा करते हुए हिदायतुल्ला खान ने कहा, “हम जीतेंगे, यहां के जादूगर और बाज़ीगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनऔर विधायक कल्पना सोरेन हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का भाजपा से जुड़ाव घाटशिला के मतदाताओं को प्रभावित नहीं करेगा।

    झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का बड़ा बयान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की साजिश रचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.