जमशेदपुर में एड्स संकट गहराया ! होटल–रिसॉर्ट, ब्यूटी पार्लर और फर्जी लैब पर उठ रहे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता केंद्र और राज्य सरकार एड्स नियंत्रण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन कुछ पदाधिकारियों की लापरवाही और निगरानी की कमजोरी के कारण झारखंड के कई जिलों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। अब इस चिंताजनक सूची में जमशेदपुर भी शीर्ष पर पहुँच चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार शहर में एड्स संक्रमण फैलने की प्रमुख वजहें होटल, रिसॉर्ट, ब्यूटी पार्लर और फर्जी पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी है, जहाँ बिना जांच के नाबालिगों और युवाओं को कमरा और…
Author: dhiraj Kumar
बंगाल लीड ममता केंद्र के बकाया राशि रोकने के बावजूद विकास पथ से कभी विचलित नहीं हुए : ममता राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता, दो दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र द्वारा ग्रामीण प्रगति से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में राज्य की बकाया राशि रोके रखने के बावजूद राज्य कभी अपने विकास पथ से विचलित नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के 14 साल के शासन के दौरान राज्य में दो करोड़ से अधिक नौकरियां सृजित हुईं तथा भविष्य में एक करोड़ अतिरिक्त नौकरियां पैदा होंगी। वर्ष 2011 से सत्ता में…
डायनेमिक डीसी कर्ण सत्यार्थी के खिलाफ सोशल मीडिया पर नकारात्मक अभियान—क्यों सक्रिय हुए कुछ चेहरे? राष्ट्र संवाद डेस्क पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी जिले में योगदान के शुरुआती दिनों से ही एक परिणाममुखी, सक्रिय और जमीनी अधिकारी के रूप में उभरकर सामने आए हैं। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान एक ऐसे अफसर के रूप में बनी है जो योजनाओं को कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर उतारने में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही खेमों में उनके प्रति एक सकारात्मक राय दिखाई देती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार क्षेत्र भ्रमण, समस्याओं का मौके…
गोलमुरी के सुखिया रोड में क्वार्टर में लगी भीषण आग, दो से ढाई लाख का नुकसान; बड़ा हादसा टला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित सुखिया रोड के क्वार्टर नंबर 83 में सोमवार देर रात अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग हरप्रीत सिंह के घर में लगी, जब उनकी मां और बहन इलाज के लिए बाहर गई हुई थीं। घर में कोई मौजूद न होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पड़ोसियों की तत्परता और…
आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क से वंचित चिरूगौड़ा–कोरोर कोचा के लोग, बरसात में दलदल बन जाता है रास्ता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/पोटका : देश को आज़ाद हुए 78 साल बीत चुके हैं, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के नारदा पंचायत अंतर्गत चिरूगौड़ा से कोरोर कोचा तक जाने वाला मुख्य मार्ग आज भी पक्का नहीं बन सका है। कच्ची सड़क बरसात में दलदल में बदल जाती है, जिससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दिनों में घुटने तक कीचड़ हो जाता है। एंबुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती, जिससे बीमार और…
टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना, सोमवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। धरना स्थल पर सोसाइटी के सचिव और प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत वार्ता हुई, जिसमें मजदूरों की प्रमुख मांगें और मौजूदा समस्याएँ रखी गईं। जानकारी के अनुसार, पूर्व में सोसाइटी ने इन नर्सरी मजदूरों को उच्च न्यायालय में अपने स्थायी मजदूर के रूप में स्वीकार किया…
परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही है मस्जिद कान में तेल डाल कर सो रहे हैं टाटा लैंड के अफसरान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । परदेसी पाड़ा में टाटा लीज एरिया की अतिक्रमण की हुई जमीन पर मस्जिद बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को एक बैठक की और इस मुद्दे से गंभीरता से चर्चा की। बैठक के संबंध में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि परदेसी पाड़ा में जो…
पाणिनी उत्सव 14 को, सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पाणिनी उत्सव का आयोजन 14 दिसंबर को हो रहा है। यह आयोजन पाणिनी उत्सव समिति करा रही है। इस एक दिवसीय उत्सव के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। उत्सव का आयोजन पीएमश्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी प्लस 2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी के कालिदास भवन में होगा। यह जानकारी पाणिनी उत्सव समिति के सचिव चंद्रदीप पांडेय ने दी।
धतकीडिह से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। धतकीडिह इलाके में मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात सामने आई है। मोहम्मद मेहफूज़ आलम, निवासी 7, A-ब्लॉक, धतकीडिह, थर्ड फ्लोर, ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05CU-9239) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल उनके मित्र शेख असगर अली की है, जो सऊदी अरब यात्रा पर जाने से पहले उपयोग हेतु उन्हें देकर गए थे। मेहफूज़ आलम इस मोटरसाइकिल का नियमित रूप से उपयोग कर रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उन्होंने मोटरसाइकिल को…
e-Kalyan छात्रवृत्ति में देरी से छात्रों में बढ़ा आक्रोश, 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय घेराव की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : e-Kalyan छात्रवृत्ति पोर्टल में लगातार देरी, तकनीकी गड़बड़ियों और विभागीय लापरवाही से नाराज़ छात्रों ने 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में हजारों विद्यार्थी कई महीनों से छात्रवृत्ति मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया में हो रही रुकावटों ने पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव डाल दिया है। छात्रों ने बताया कि e-Kalyan पोर्टल पर आवेदन करते समय उन्हें बार-बार सर्वर डाउन, दस्तावेज अपलोड न होने, कॉलेज वेरिफिकेशन…
