हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ Natural Smile Foundation द्वारा चलाए जा रहे 11 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के तीसरे दिन आज बालीगुमा बागान क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक श्री बिस्वजीत मुर्मू, सालो मार्डी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर Natural Smile Foundation के संस्थापक श्री राज गुप्ता के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों प्रवीण कुमार, सौरव, संजीव, अमित गुप्ता, ममता, अंजलि, श्वेता, नीलम मौगुद, मिथलेश ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
फाउंडेशन द्वारा 05 जून 2026 से 15 जून 2026 तक चलाए जा रहे इस 11 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामुदायिक क्षेत्रों में पौधे लगाए जा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा आम नागरिकों से भी अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

