केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची मौके पर, इलाके में दहशत। राष्ट्र संवाद संवाददाता केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर सहित कई इलाकों में तेज दुर्गंध फैलने के बाद जहरीले गैस रिसाव की सूचना से हड़कंप मच गया है। लगभग एक हजार की आबादी वाले इन इलाकों में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पीड़ित परिवार के एक घर का पालतू तोते की भी गैस की वजह से मौत…
Author: dhiraj Kumar
एआई की दुनिया में विश्वास ही सबसे बड़ा मूल्य : प्रो. गिरिधर रामचंद्रन एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ‘मनकृति 2.0’ का सफल आयोजन, रिस्पांसिबल एआई पर मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में पीजीडीएम (जीएम) छात्रों द्वारा आयोजित एआई कॉन्क्लेव ‘मनकृति 2.0: ट्रस्ट, ट्रुथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन’ में उद्योग, नीति और तकनीक जगत के दिग्गजों ने एआई के भविष्य, नैतिकता और नेतृत्व पर विचार व्यक्त किए। उद्घाटन संबोधन में प्रो. गिरिधर रामचंद्रन ने कहा कि आने वाले दशक में कॉर्पोरेट नेतृत्व की बुनियाद विश्वास, नैतिकता और जिम्मेदार एआई होगी। 29 नवंबर 2025 को आयोजित इस वार्षिक कॉन्क्लेव में तीन प्रमुख पैनल चर्चा हुईं—…
जमशेदपुर सदर अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ ओपीडी में बैठकर मरीजों को भी देखा और डाक्टरों से भी मिलें। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा,मैं खुद OPD लेने के लिए आया हूं। मरीजों की जांच की। मरीज काफी संतुष्ट दिखे। बहुत सारी समस्याएं सुनीं। सदर हॉस्पिटल की बहुत अच्छी व्यवस्था है। आप लोग सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। हर हॉस्पिटल को हाईटेक बनाएंगे,
रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा चोरों के पास से विदेशी करेंसी बरामद, दो गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को हुई विदेशी करेंसी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेते हुए उनके पास से विदेशी करेंशी बरामद कर ली है। इस मामले की जानकारी रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चीतरपुर निवासी वालिदा तबस्सुम के घर से 26 नवंबर की देर रात चोरों ने विदेशी…
अररिया में सरकारी स्कूल की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम राष्ट्र संवाद संवाददाता अररिया में सरकारी स्कूल की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, नरपतगंज थाना के खाबदाह कन्हैली हाई स्कूल थी शिक्षिका,फारबिसगंज SDPO ने बताया घटना स्थल पर पहुँच कर कर रहा हूँ जाँच, नरपतगंज थाना क्षेत्र की घटना अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदाह कन्हैली हाई स्कूल की शिक्षिका शिवानी कुमारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ग्रामीण के मुताबिक टीचर जब स्कूटी से स्कूल जा रही थी उसी वक्त शिव…
साकची में चोरी की कोशिश, युवक रंगे हाथों पकड़ा गया, चाकू बरामद. राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास बुधवार की दोपहर उस समय अफरा- तफरी मच गई जब क्वार्टर नंबर FD-1 में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, क्वार्टर के मालिक गौतम ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और एक युवक अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है, जिसकी पहचान बाद में देवनगर निवासी करण के रूप में हुई. गौतम के शोर मचाने पर करण मौके से भागने…
जमशेदपुर इनर व्हील क्लब द्वारा बाल यौन शोषण और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता रैली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में इनर व्हील क्लब की ओर से मंगलवार को बाल यौन शोषण और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली ग्रेजुएट कॉलेज परिसर से शुरू होकर साकची के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रेड क्रॉस में आकर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षिकाएं और क्लब की सदस्याएं शामिल हुईं। रैली में शामिल छात्राओं के हाथों में “बाल यौन शोषण बंद करो”, “महिलाओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी”, “अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं”,…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा में युवक शेखर सांडिल की देर रात गोली मारकर हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सांडिल की मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मृतक की बहन सरस्वती दास ने बताया कि जब वह रात में घर लौटी, तो उसने अपने भाई को घर के बाहर खून से लथपथ और अचेत अवस्था में गिरा हुआ पाया. उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था,…
SECL कुसमुंडा क्षेत्र की प्रभावित महिलाओं का आंदोलन तहसीलदार के ठोस आश्वासन पर अस्थायी विराम राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद महिलाओं ने दी एक महीने बाद फिर आंदोलन की चेतावनी कुसमुंडा/कोरबा:-एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी ज़मीन कोयला खदानों को देने वाली विस्थापित महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को प्रबंधन और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है आंदोलन के दूसरे दिन कुसमुंडा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने भूविस्थापित महिला नेताओं गोमती केवट सरिता इंद्रा को गिरफ्तार कर दर्री तहसील में पेश किया । *दमनकारी कार्रवाई और आश्वासन* आंदोलन…
टाटा स्टील लीज नवीकरण से पहले 15 पंचायतों में स्थायी नागरिक सुविधा बहाल करने की मांग बागबेड़ा में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में विधायक संजीव सरदार को सौंपा गया मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील का लीज नवीकरण किए जाने से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायत क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत स्थायी रूप से नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद…
