Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची मौके पर, इलाके में दहशत।
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची मौके पर, इलाके में दहशत।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची मौके पर, इलाके में दहशत।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर सहित कई इलाकों में तेज दुर्गंध फैलने के बाद जहरीले गैस रिसाव की सूचना से हड़कंप मच गया है। लगभग एक हजार की आबादी वाले इन इलाकों में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पीड़ित परिवार के एक घर का पालतू तोते की भी गैस की वजह से मौत हो गई है।

     

    वहीं, सूचना मिलने पर जांच टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम में बीसीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर, केंदुआडीह थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी गैस डिटेक्टर मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया गया कि थाना के समीप स्थित जीएम गेस्ट हाउस के समीप झाड़ियों के आसपास से गैस निकल रही है। हालांकि गैस का प्रकार और रिसाव का सटीक स्रोत स्पष्ट नहीं हो पाया है।

     

    एरिया सेफ्टी ऑफिसर, कुसुंडा ने बताया कि क्षेत्र के आसपास की जगहों में गैस होने की आशंका है। गैस का प्रतिशत अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन गैस का दुर्गंध काफी ज्यादा है। अधिकारी इसे उच्च स्तर पर रिपोर्ट कर रहे हैं और रिसाव बंद करने की तैयारी की जा रही है।

     

    बीसीसीएल एजेंट लखन लाल बरनवाल ने कहा कि गैस की लोकेशन की पहचान का प्रयास जारी है। जैसे ही स्रोत मिलेगा, उसे भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डिटेक्टर मशीन से जांच चल रही है।

     

    वहीं, स्थानीय लोग सिरदर्द, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या की बात कह रहे हैं। जिससे कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। स्थानीय टिंकू अंसारी ने बताया कि इलाके में कई लोग अचानक बीमार हो गए हैं। वहीं, निवासी रामकिशन ने बताया कि गैस के प्रभाव से उनका पालतू तोता भी मर गया है।

     

    स्थानीय महेश गोस्वामी ने बताया कि उनकी बच्ची सुबह घर से निकलते ही चक्कर खाकर गिर गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उसे जहरीली गैस का असर हुआ है। उन्होंने दावा किया कि दर्जनों लोग प्रभावित हो चुके हैं, और वे परिवार सहित अस्थायी रूप से इलाके को छोड़ दिया हैं।

     

    केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने कहा कि स्थानीय लोगों और पार्षद की सूचना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए बीसीसीएल को जानकारी दी गई। टीम मौके पर गैस रिसाव बंद करने के प्रयास में जुटी है।

    अधिकारियों की टीम पहुंची मौके पर इलाके में दहशत। एक तोता की मौत केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव दर्जनों लोग आए चपेट में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआई की दुनिया में विश्वास ही सबसे बड़ा मूल्य : प्रो. गिरिधर रामचंद्रन
    Next Article बोकारो पुलिस ने अंतर-प्रांतीय झपटमार गिरोह के तीन सदस्य पकड़े

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.