Author: dhiraj Kumar

100 बेड वाला आधुनिक फ़ैब्रिकेटेड अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन कोल्हान को मिली हाई-टेक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सदर अस्पताल खासमहल में 100 बेड वाले आधुनिक फ़ैब्रिकेटेड अस्पताल एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन बुधवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर…

Read More

पोटका को मिली बड़ी सौगात: सदर अस्पताल जमशेदपुर में 100 बेड का आधुनिक प्री फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल और सिकल सेल लैब शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए सदर अस्पताल, खासमहल में 100 बेड वाले प्री-फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल तथा अत्याधुनिक सिकल सेल एनीमिया प्रयोगशाला का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सकारात्मक सुधार, गाँव ग्रामीण को पहुँच रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ – डॉ इरफ़ान अंसारी इसके उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा— “झारखंड सरकार पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को…

Read More

जमशेदपुर की हवा ज़हरीली कोल्हान में 50 हजार मरीज प्रभावित, दवाओं पर सालाना 50 करोड़ खर्च दोषी कौन? सरकार चुप, नेता मौन… आमजन की सांसें संकट में देवानंद सिंह जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान की हवा दिनों-दिन जहरीली होती जा रही है। औद्योगिक उत्सर्जन, बढ़ते वाहन, निर्माण कार्यों की धूल और घटती हरियाली के कारण वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक सीमा पार कर रहा है। स्थिति यह है कि बीते एक वर्ष में करीब 50 हजार लोग सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का शिकार हुए हैं। अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है और शहर भर में इनहेलर, नेबुलाइज़र, एंटी-एलर्जिक…

Read More

तेरे हिस्से कृष्ण न आएंगे ! हर मोड़ पे युद्ध सजा होगा, शतरंज का मंच रचा होगा, लाख जतन कर लो फिर भी अंतर घमासान मचा होगा, छाले स्वर में पड़ जाएंगे कोई साथ न देने आयेंगे तुम इस कलयुग के अर्जुन हो तेरे हिस्से कृष्ण न आएंगे। संबंधों के तुम हो गणितज्ञ अपनत्व के पर मर्मज्ञ नहीं , हैं स्वार्थ साधना तेरा लक्ष्य मानव हित कोई यज्ञ नहीं , तलवे चोटिल हो जायेंगे सन्नाटे शोर मचायेंगे, तुम इस कलयुग के अर्जुन हो तेरे हिस्से कृष्ण न आएंगे। :– डॉ कल्याणी कबीर

Read More

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई l राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला चांडिल – नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। एडवोकेट निखिल कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, विनम्रता के प्रतीक और राष्ट्र सेवा के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद का जीवन अनुशासन, त्याग और सादगी से…

Read More

डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती पर LNMU में संगोष्ठी आयोजित, कुलपति बोले—भारत-बिहार के इतिहास के जाज्वल्यमान विभूति राष्ट्र संवाद संवाददाता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर जुबिली हॉल में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने उन्हें आदर्श मर्यादा और सादगी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जीवन संघर्ष, उच्च विचार और जिम्मेदार नेतृत्व की मिसाल है। कार्यक्रम में 300 से अधिक शिक्षक-छात्र शामिल हुए। कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा, संकायाध्यक्ष प्रो. शशि भूषण राय, प्रो. अजय नाथ झा और प्रो. मुनेश्वर…

Read More

नूरजमापुर में मारपीट से युवक की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम, आरोपियों की तलाश तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता बेगूसराय जिले के नूरजमापुर वार्ड 6 में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान लाठी-डंडे से मारपीट में 25 वर्षीय रणवीर कुमार की मौत हो गई। मामला बुधवार को उजागर होने पर प्रशिक्षु आईपीएस सह डीएसपी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में और थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक विवाद बच्चों के झगड़े से शुरू होकर बड़ों के बीच संघर्ष में बदल गया। मृतक…

Read More

लातेहार पुलिस ने J.J.M.P. के दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार किए राष्ट्र संवाद संवाददाता लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए J.J.M.P. के दो सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान एरिया कमांडर सुनील उराँव उर्फ मंटू, (उम्र करीब 35 वर्ष) और मुकेश लोहरा (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। सुनील उराँव पर झारखंड सरकार द्वारा दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। ये दोनों उग्रवादी पिछले कई वर्षों से संगठन…

Read More

बोकारो पुलिस ने अंतर-प्रांतीय झपटमार गिरोह के तीन सदस्य पकड़े राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो पुलिस के हतथे एक ऐसा गिरोह चढ़ा है, जो उड़ीसा से आता था झारखंड और बिहार में झपटा मारता था और फिर हाथ आए माल को लेकर उड़न छू हो जाता था। आम लोगों के लिए खौफ तथा पुलिस के लिए सर दर्द इस अंतर प्रांतीय गिरोह के तीन सदस्य पकड़ में आए झपट्टा मार कर लूटे गए माल में से कुछ को जप्त किया कई मोबाइल और अन्य सामानों को बरामद किया। इस कांड में अलग-अलग नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किए जाने वाले चोरी…

Read More

केंदुआडीह में जहरीले गैस का रिसाव, दर्जनों लोग आए चपेट में, एक तोता की मौत, अधिकारियों की टीम पहुंची मौके पर, इलाके में दहशत। राष्ट्र संवाद संवाददाता केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर सहित कई इलाकों में तेज दुर्गंध फैलने के बाद जहरीले गैस रिसाव की सूचना से हड़कंप मच गया है। लगभग एक हजार की आबादी वाले इन इलाकों में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पीड़ित परिवार के एक घर का पालतू तोते की भी गैस की वजह से मौत…

Read More