Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 100 बेड वाला आधुनिक फ़ैब्रिकेटेड अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    100 बेड वाला आधुनिक फ़ैब्रिकेटेड अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    100 बेड वाला आधुनिक फ़ैब्रिकेटेड अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन

    कोल्हान को मिली हाई-टेक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सदर अस्पताल खासमहल में 100 बेड वाले आधुनिक फ़ैब्रिकेटेड अस्पताल एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन बुधवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के सौरभ राय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

    मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि यह अस्पताल केवल एक नई इमारत नहीं, बल्कि बेहतर, सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में सरकार का ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों को इतना सशक्त बनाया जाएगा कि रेफरल की आवश्यकता लगभग समाप्त हो जाए। उन्होंने बताया कि कोल्हान में सरकारी स्तर पर सिकल सेल जांच सुविधा नहीं थी, लेकिन नई लैब के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ा राहत मिलेगा। सदर अस्पताल खासमहल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना पर भी तेजी से कार्य हो रहा है।

    कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर अपने विचार रखे।

    सदर अस्पताल की प्रमुख उपलब्धियाँ

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूर्वी सिंहभूम में 13,90,546 आभा कार्ड बनाए गए। सदर अस्पताल खासमहल, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल, मानगो शहरी स्वास्थ्य केंद्र, बाहरागोड़ा एवं धालभूमगढ़ CHC में ई-हॉस्पिटल, स्कैन-एंड-शेयर और डिजिटल पर्ची सेवाएं जारी। सभी सेवाओं को पेपरलेस बनाने की तैयारी।

    जिले में 9,54,894 आयुष्मान कार्ड जारी। सिकल सेल अभियान में 81,650 स्क्रीनिंग, जिनमें 26 मरीजों की पहचान कर उपचार पूरा। ICU (6 बेड) में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 193 मरीजों का इलाज। डायलिसिस यूनिट में 835 डायलिसिस संपन्न। SNCU (12 बेड) में 344 नवजातों का उपचार। 12–28 नवंबर 2025 तक विशेष रक्तदान अभियान में 3,093 यूनिट रक्त, राज्य में सर्वाधिक। ‘उल्लास’ कार्यक्रम में 764 मिर्गी मरीजों की पहचान और उपचार।

    100 बेड वाला आधुनिक फ़ैब्रिकेटेड अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका को मिली बड़ी सौगात: सदर अस्पताल जमशेदपुर में 100 बेड का आधुनिक प्री फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल और सिकल सेल लैब शुरू
    Next Article विश्व दिव्यांगता दिवस पर समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बने मुख्य अतिथि, दिव्यांगजनों को ई-ट्राईसाइकिल एवं प्रशस्ति पत्र वितरित

    Related Posts

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.