Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची में चोरी की कोशिश, युवक रंगे हाथों पकड़ा गया, चाकू बरामद.
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची में चोरी की कोशिश, युवक रंगे हाथों पकड़ा गया, चाकू बरामद.

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची में चोरी की कोशिश, युवक रंगे हाथों पकड़ा गया, चाकू बरामद.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जेल चौक के पास बुधवार की दोपहर उस समय अफरा- तफरी मच गई जब क्वार्टर नंबर FD-1 में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया.

    जानकारी के अनुसार, क्वार्टर के मालिक गौतम ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और एक युवक अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है, जिसकी पहचान बाद में देवनगर निवासी करण के रूप में हुई.

    गौतम के शोर मचाने पर करण मौके से भागने लगा और एमजीएम अस्पताल परिसर में जाकर छिपने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर रहे लोगों ने उसे वहीं दबोच लिया. घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

    तलाशी के दौरान करण के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसे साकची थाना ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी इलाके में चोरी की नीयत से घूम रहा था और ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था.
    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

    चाकू बरामद. युवक रंगे हाथों पकड़ा गया साकची में चोरी की कोशिश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर | इनर व्हील क्लब द्वारा बाल यौन शोषण और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता रैली
    Next Article अररिया में सरकारी स्कूल की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

    Related Posts

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.