विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक पी एल पटनायक साथ में खड़े है स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, सुसाइड अलार्म व ऑटोमैटिक रेलवे ट्रैक फाटक प्रदर्शनी ने खूब लूटी वाह _ वाही राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : विज्ञान के प्रति बच्चों में जागरूकता व रुचि बढ़ाने को लेकर जादूगोड़ा स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह में आज मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इधर इस विज्ञान में प्रदर्शनी में बच्चों ने सोशल साइंस, वेस्ट मैनेजमेंट, पर्यावरण की संरक्षण _संवर्धन का संदेश देती समेत विज्ञान की…
Author: dhiraj Kumar
टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। धरना स्थल पर सोसाइटी के सचिव सहित प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें मजदूरों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया गया। इस दौरान बताया गया कि पूर्व में भी सोसाइटी ने इन नर्सरी मजदूरों को उच्च न्यायालय में अपने स्थायी मजदूर के रूप में स्वीकार…
अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्य समिति में जमशेदपुर से कुल पांच साहित्यकार शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता अमनौर, सारण में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का 28 वाॅ अधिवेशन सम्पन्न हो गया । अधिवेशन का उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भोजपुरी भारत की समृद्ध और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है तथा इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सांसद सह गायक मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा…
सैल्यूट तिरंगा ने किया संगठन विस्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के निर्देशानुसार संगठनक विस्तार किया गया । जिसमें रंजीत झा को युवा प्रदेश महासचिव बनाया गया साथ ही वेदप्रकाश तिवारी को जमशेदपुर जिला का युवा अध्यक्ष एवं रवि सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया । साथी वेद प्रकाश तिवारी ने भी जिला युवा का संगठन विस्तार किया जमशेदपुर युवा जिला टीम का गठन किया गया सैल्यूट तिरंगा का रंजीत झा – युवा प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश तिवारी – युवा जिला अध्यक्ष जमशेदपुर रवि सिंह – युवा कार्यकारी अध्यक्ष जमशेदपुर महानगर
लोकसभा में गूंजा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का मुद्दा – सांसद बिद्युत बरण महतो ने नियम 377 के तहत उठाई गंभीर समस्या राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली/जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति और उत्पन्न समस्याओं का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की इस महत्वपूर्ण योजना की स्थिति अत्यंत गंभीर है और लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। सांसद महतो ने बताया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच तत्कालीन राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से बागबेड़ा और…
सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन लिप्पू के नामांकन में दिखा समाज का महाजुटान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 01 दिसंबर 2025: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब प्रखर युवा समाजसेवी सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने सोमवार को दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने बिष्टुपुर स्थित चुनाव कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के अवसर पर मारवाड़ी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी. सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने नामांकन करने के…
एआईसीसी मीडिया टैलेंट हंट से जुड़ने के लिए आह्वान की गई – अख्तर अली – परविंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर मीडिया टैलेंट हंट चयन प्रक्रिया विषय को लेकर मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा के संयोजन में तथा जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई। प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान प्रमण्डल के समन्वयक अख्तर अली ने कहा कि एआईसीसी के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश में मीडिया टैलेंट हंट से जुड़ने क लिए व्यापक पैमाने पर सभी…
जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप ने इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा को सम्मानित किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों द्वारा इंस्पेक्टर सह साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा का अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। गौरतलब हो कि आनंद मिश्रा मैराथन धावक है। रविवार को शहर में आयोजित हाफ मैराथन में श्री मिश्रा का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 2 घंटे 4 मिनट में 21.097 किलोमीटर दौड़ पूरा किया । इस दौरान 30 नवंबर को ही अहमदाबाद में आयोजित फुल मैराथन में उम्दा प्रदर्शन कर टॉप टेन में नौवां स्थान लाने वाले जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के अरूपानंद महतो को…
जमशेदपुर में बंग बंधु संस्था की जिला कमेटी घोषित, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी 1 फरवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होगा राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के सभी बांग्ला भाषियों को संगठित करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा व महासचिव उत्तम गुहा के अध्यक्षता संपन्न हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया।…
मानगो नगर निगम की टीम गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध जांच करने पहुँची, दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की टीम सोमवार को आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जांच करने पहुंची टीम के पहुंचते ही स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया प्लास्टिक की दुकान- दर- दुकान जांच और संभावित जब्ती कार्रवाई को लेकर लोग उत्तेजित हो उठे. दुकानदारों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना, बिना जागरूकता अभियान और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के सीधे कार्रवाई करना उचित नहीं…
