Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

    लिप्पू के नामांकन में दिखा समाज का महाजुटान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 01 दिसंबर 2025: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब प्रखर युवा समाजसेवी सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने सोमवार को दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने बिष्टुपुर स्थित चुनाव कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया.

    नामांकन के अवसर पर मारवाड़ी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी. सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने नामांकन करने के बाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज एक जागरूक और सामाजिक प्रतिबद्धता वाला समाज है. उन्होंने समाज से आग्रह किया कि उन्हें विस्तृत रूप से समाज की सेवा करने का अवसर प्रदान करें.

    सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने कहा, “समाज को नाम नहीं काम चाहिए. इसी मूलमंत्र के साथ आज मैं समाज के सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, मार्गदर्शन, युवाओं के साथ और महिलाओं के सहयोग से नामांकन पत्र भरा हूँ.” उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का भरपूर साथ, सहयोग, समर्थन और प्यार सदैव उनके साथ है.

    नामांकन समारोह में मारवाड़ी समाज के कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे, जिन्होंने सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ के साथ अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ के लिए अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया.

    सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ की उम्मीदवारी ने मारवाड़ी समाज में एक नए युग की शुरुआत की उम्मीद जगाई है, जिसमें समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों के सहयोग से समाज की प्रगति और विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे.

    समाज के कई गणमान्य की रही उपस्थिति

    विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, महेश गोयल, मुकेश आगीवाल, मनोज गोयल, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कॉउंटिया, अंसुल रिंगारिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विनोद शर्मा, दुर्गा शर्मा, विमल अग्रवाल अगरबत्ती, दीपक चेतनी, अजय भालोटिया, मंटू लाल अग्रवाल, पीयूष गोयल, टोनी भालोटिया, परमेंद्र शर्मा, मयूर संघी, अश्विनी अग्रवाल, मोहित मूनका, दिलीप कॉउंटिया, हेमंत अग्रवाल, आनंद चौधरी, सन्नी संघी, उमेश खिरवाल, गौरव अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल समेत कई समाज बंधु उपस्थित थे.

    सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआईसीसी मीडिया टैलेंट हंट से जुड़ने के लिए आह्वान की गई – अख्तर अली – परविंदर सिंह
    Next Article लोकसभा में गूंजा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का मुद्दा – सांसद बिद्युत बरण महतो ने नियम 377 के तहत उठाई गंभीर समस्या

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.