Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम की टीम गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध जांच करने पहुँची, दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध।
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम की टीम गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध जांच करने पहुँची, दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम की टीम गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध जांच करने पहुँची, दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की टीम सोमवार को आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जांच करने पहुंची टीम के पहुंचते ही स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया

    प्लास्टिक की दुकान- दर- दुकान जांच और संभावित जब्ती कार्रवाई को लेकर लोग उत्तेजित हो उठे. दुकानदारों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना, बिना जागरूकता अभियान और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के सीधे कार्रवाई करना उचित नहीं है

    उनका आरोप था कि निगम ने न तो कोई बैठक की और न ही यह स्पष्ट किया कि किस प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध है और उसके बदले कौन सा विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है

    स्थानीय लोगों ने कहा कि गरीब कॉलोनी में अधिकांश लोग छोटे पैमाने पर व्यवसाय चलाते हैं और प्लास्टिक ही उनके लिए सबसे आसान और किफायती पैकिंग का साधन है. ऐसे में अचानक की गई कार्रवाई से उनकी रोज़ी- रोज़गार पर सीधा असर पड़ेगा. विरोध बढ़ने के कारण कुछ समय तक वहां माहौल तनावपूर्ण बना रहा

     

    दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए निगम टीम से कार्रवाई रोकने की मांग की. स्थिति बिगड़ती देख नगर निगम की टीम को जांच अधूरी छोड़कर वापस लौटना पड़ा. घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में पुलिस बल भी पहुंचा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोग निगम की कार्रवाई को जनहित में सही बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि बिना जन- जागरूकता और वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई गलत है. यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि किसी भी सरकारी अभियान या प्रतिबंध को लागू करने से पहले जनता से संवाद और भागीदारी बेहद जरूरी है. यदि लोगों को समय, जानकारी और विकल्प दिया जाए तो ऐसी योजनाएं अधिक प्रभावी और सफल हो सकती हैं.

    दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध। मानगो नगर निगम की टीम गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध जांच करने पहुँची
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
    Next Article जमशेदपुर में बंग बंधु संस्था की  जिला कमेटी घोषित, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.