Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने 5 सेट में नामांकन जमा किया, जिनमें प्रस्तावक एवं अनुमोदक के रूप में समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी थे इनमें संरक्षक रामकृष्ण चौधरी (बीजू बाबू), संरक्षक दीपक भालोटिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश सोंथालिया, माहेश्वरी समाज से कमल किशोर लड्ढा, ब्राह्मण समाज के प्रकाश जोशी, खंडेलवाल समाज की मंजू खंडेलवाल, नाई समाज से हरिओम सरोज तथा नारी शक्ति से संगीता शर्मा शामिल रहे।

    अपने वक्तव्य में मुकेश मित्तल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, किंतु कुछ “सोशल नक्सल” तत्व संस्था में भ्रम फैलाने और समाज को विभाजित करने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों का वह निरंतर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज की एकता बनाए रखना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

    नामांकन प्रक्रिया में सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी नामांकन निर्धारित नियमों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ स्वीकार किए गए।

    अध्यक्ष पद का यह महत्वपूर्ण चुनाव 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। खंडेलवाल, अग्रवाल, माहेश्वरी, ब्राह्मण, ओसवाल जैन तथा नाई समुदायों के पुरुष और महिला सदस्य मतदान करने के पात्र होंगे। यह चुनाव संगठन की मजबूती, एकता और आगामी वर्षों की कार्ययोजना तय करेगा।

    चुनाव समिति ने आश्वासन दिया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

    मुकेश मित्तल के नामांकन के अवसर पर अनेक समाजसेवी और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —

    दीपक भालोटिया, नंद किशोर अग्रवाल, प्रदीप कुमार मिश्रा, श्रवण देबुका़, सुनील सोनथालिया, पवन अग्रवाल (पप्पी), आकाश शाह, मनोज चेतानी, लाला मूंका, अंकुश जवानपुरिया, महेश छापोलिया, आनंद चौधरी, विमल चौधरी, श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय गोयल, अमित सरायवाला, अधिवक्ता सुशील शर्मा, संजय शर्मा, अंकित मोदी, कैलाश केवाल्का, विमल हरुपका, संतोष अग्रवाल, सरत अग्रवाल, रतन सहेरिया, विनोद अग्रवाल, संगीता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, रश्मि केवाल्का आदि शामिल थे।

     

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने सभी सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में मतदान कर समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और एक प्रगतिशील एवं सुदृढ़ संगठन के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन में नई नियुक्तियां
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुलाल भुईयां के अभद्र बयान की JMM ने की कड़ी निंदा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए गए आरोपों को बताया आधारहीन
    Next Article मानगो नगर निगम की टीम गरीब कॉलोनी में प्लास्टिक प्रतिबंध जांच करने पहुँची, दुकानदारों ने किया जोरदार विरोध।

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.