Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना संपन्न
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    धरना स्थल पर सोसाइटी के सचिव सहित प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें मजदूरों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया गया। इस दौरान बताया गया कि पूर्व में भी सोसाइटी ने इन नर्सरी मजदूरों को उच्च न्यायालय में अपने स्थायी मजदूर के रूप में स्वीकार किया था। वर्ष 2010 में जब इन मजदूरों को फ्लोरा सोसाइटी को सौंपने का प्रयास किया गया था, तब भी श्री दूबे के नेतृत्व में मजदूरों ने 18 दिनों का तालाबंदी आंदोलन किया था, जिसके बाद प्रबंधन को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा था।

     

    अब पुनः कंपनी द्वारा फ्लोर सोसाइटी को इस कार्य में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, मजदूरों की नियमित वेतनमान का भुगतान, उनकी सेवाओं का क्रोशिया भुगतान, ग्रेड के अनुसार वेतन निर्धारण तथा अटेंडेंस व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।

     

    वार्ता के दौरान सोसाइटी सचिव महोदय ने सभी बिंदुओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समयसीमा तक सभी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो मंगलवार से मजदूर अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह पर जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन और टेल्को कोआप्रेटिव सोसाइटी की होगी।

    आज के इस धरने में कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे के साथ युवा कांग्रेस के सर्वश्री सनी सिंह, निखिल तिवारी, सुशील घोष, जगत सिंह सहित सैकड़ो मजदूर उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित मजदूरों में किशोर पांडे, बलिया सोरेन, दिनेश राय, इंदल कुमार, रोहिडा हेंब्रम, अरविंद श्रीवास्तव, सोमनाथ पत्रो, सुशीला, नीला नीलू, ममता देवी, सुलेखा कुमारी, ज्योति कुजूर, चंपा भूमि, चंपा कर्मकार, जय मां शारदा, सुनीता, डिग्गी, चंदू वार्ड आदि शामिल रहे।  कंपनी प्रबंधन को सोमवार तक का समय दिए जाने के बाद आज का धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।

     

    टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के नवगठित प्रवर समिति तथा राष्ट्रीय कार्य समिति में जमशेदपुर से कुल पांच साहित्यकार शामिल
    Next Article विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक पी एल पटनायक साथ में खड़े है स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.