Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क से वंचित चिरूगौड़ा–कोरोर कोचा के लोग, बरसात में दलदल बन जाता है रास्ता
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क से वंचित चिरूगौड़ा–कोरोर कोचा के लोग, बरसात में दलदल बन जाता है रास्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क से वंचित चिरूगौड़ा–कोरोर कोचा के लोग, बरसात में दलदल बन जाता है रास्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर/पोटका : देश को आज़ाद हुए 78 साल बीत चुके हैं, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के नारदा पंचायत अंतर्गत चिरूगौड़ा से कोरोर कोचा तक जाने वाला मुख्य मार्ग आज भी पक्का नहीं बन सका है। कच्ची सड़क बरसात में दलदल में बदल जाती है, जिससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।

    ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दिनों में घुटने तक कीचड़ हो जाता है। एंबुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती, जिससे बीमार और गर्भवती महिलाओं को चारपाई या हाथ ठेला पर लादकर दूर तक ले जाना पड़ता है। कई बार इलाज में देरी जानलेवा भी साबित हुई है।

     

    स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और सबर एवं आदिवासी समुदाय के अन्य परिवारों को अत्यधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क खराब होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और राशन, दवा जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित रहती है।

     

    ग्रामीण बताते हैं कि पंचायत, प्रखंड और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन वर्षों से सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे, सड़क निर्माण अब तक कागज़ों में ही अटका है।

     

    स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द पहल कर चिरूगौड़ा–कोरोर कोचा मार्ग को पक्की सड़क में बदलकर उन्हें इस पुरानी कठिनाई से राहत दिलाए, क्योंकि सड़क सिर्फ आवागमन नहीं—विकास की पहली नींव है।

    आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क से वंचित चिरूगौड़ा–कोरोर कोचा के लोग बरसात में दलदल बन जाता है रास्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना, सोमवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
    Next Article गोलमुरी के सुखिया रोड में क्वार्टर में लगी भीषण आग, दो से ढाई लाख का नुकसान; बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    हिन्दुस्तान मित्र मंडल के श्रावण महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.