Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही है मस्जिद कान में तेल डाल कर सो रहे हैं टाटा लैंड के अफसरान
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही है मस्जिद कान में तेल डाल कर सो रहे हैं टाटा लैंड के अफसरान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही है मस्जिद कान में तेल डाल कर सो रहे हैं टाटा लैंड के अफसरान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । परदेसी पाड़ा में टाटा लीज एरिया की अतिक्रमण की हुई जमीन पर मस्जिद बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को एक बैठक की और इस मुद्दे से गंभीरता से चर्चा की।

    बैठक के संबंध में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि परदेसी पाड़ा में जो मस्जिद बनाई जा रही है, उसका पहले भी अनेक बार विरोध हो चुका है। विरोध के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर पूरे जोर-शोर के साथ मस्जिद का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

    मुकुल मिश्रा ने बताया कि मस्जिद का निर्माण अतिक्रमित जमीन पर हो रहा है जो टाटा लीज एरिया का क्षेत्र है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, एसडीओ, सोनारी थाना एवं टाटा लैंड डिपार्मेंट को 28 नवंबर को ही जानकारी दे रखी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि परदेसी पाड़ा मस्जिद में वहां की आबादी से कई गुना ज्यादा लोग नमाज पढ़ने आते हैं। प्रशासन को यह पता करना चाहिए कि ये लोग कहां के हैं?

    टाटा लीज एरिया में बन रहे इस मस्जिद के निर्माण को प्रशासन ने कई बार रोका लेकिन इनकी पहुंच इतनी है कि निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। टाटा लैंड डिपार्टमेंट के अफसर क्यों मौन हैं, यह भी समझ से परे है।

    लोगों का कहना था कि सोनारी के निचले क्षेत्र की बस्तियों में घुसपैठिए निवास कर रहे हैं। कहीं ये घुसपैठिए तो नहीं हैं? प्रशासन को इसकी भी जानकारी कर लेनी चाहिए।

    मुकुल मिश्रा के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने तय किया है कि यदि इस संबंध में 10 दिसंबर तक प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो परदेसी पाड़ा में ही वीर मंच अखाड़ा के प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा ताकि प्रशासन की नींद खुल सके।

    बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, दिनेश पांडे, अशोक जायसवाल, विजय कुमार, बलराम ठाकुर, अजय अग्रवाल, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, उत्तम कुमार, अशोक सिन्हा, मुकेश साहू, नरेश सिंह सहित कई दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही है मस्जिद कान में तेल डाल कर सो रहे हैं टाटा लैंड के अफसरान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाणिनी उत्सव 14 को, सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि
    Next Article टेल्को वर्कर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के नर्सरी मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना, सोमवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.